B.Ed & D.El.Ed PDF Store
Download Now
Science Micro Teaching Lesson plan in hindi Pdf (All Skills)

B.Ed Science micro teaching lesson plan in hindi

विज्ञान विषय के लिए Science micro teaching lesson plan in hindi, सूक्ष्म शिक्षण कौशल, प्रश्न कौशल, प्रस्तावना कौशल, व्याख्या कौशल, पुनर्बलन कौशल, श्यामपट्ट कौशल एवं उदाहरण कौशल।

विषय सूची

विज्ञान Micro Teaching Lesson Plan

B.Ed, D.El.Ed एवं Teaching Practice के लिए Science micro teaching lesson plan in hindi एक महत्वपूर्ण अभ्यास है। इसमें प्रशिक्षणार्थी किसी एक विशिष्ट शिक्षण कौशल का अभ्यास सीमित समय एवं सीमित विद्यार्थियों के साथ करता है।

इस पोस्ट में विज्ञान विषय के विभिन्न प्रकरणों को लेकर Micro Teaching के प्रमुख शिक्षण कौशलों के उदाहरण दिए गए हैं। Science micro teaching lesson plan in hindi उपयोग B.Ed Micro Teaching Diary एवं Teaching Practice में किया जा सकता है।

Science micro teaching lesson plan in hindi,Science micro teaching lesson plan in hindi, science micro teaching lesson plan in hindi pdf free download, science micro teaching lesson plan in hindi pdf", science micro teaching lesson plan in hindi pdf download, microteaching lesson plan for biology pdf in hindi medium, science micro teaching lesson plan in hindi english, b ed 1st year micro teaching file in hindi pdf, science lesson plan in hindi pdf download, science micro teaching lesson plan in hindi 2027,

Micro Teaching का सामान्य समय: 5–10 मिनट
विषय: विज्ञान
उपयोग: Science micro teaching lesson plan in hindi, B.Ed, D.El.Ed, BSTC एवं Teaching Practice

विषय सूची / Index

  1. प्रमुख Science Teaching Skills
  2. प्रस्तावना कौशल – प्रकाश संश्लेषण
  3. प्रश्न कौशल – पदार्थ की अवस्थाएँ
  4. व्याख्या कौशल – बल एवं गति
  5. श्यामपट्ट कौशल – जल चक्र
  6. पुनर्बलन कौशल – अम्ल, क्षार एवं लवण
  7. दृष्टान्त कौशल – खाद्य श्रृंखला
  8. Science Lesson Plan Resources
  9. Useful Internal & External Links

Science Micro Teaching के प्रमुख शिक्षण कौशल

1. प्रस्तावना कौशल
पाठ की शुरुआत पूर्वज्ञान एवं प्रश्नों द्वारा करना।
2. प्रश्न कौशल
सरल से कठिन एवं तार्किक प्रश्न पूछना।
3. व्याख्या कौशल
वैज्ञानिक अवधारणा को क्रमबद्ध रूप से समझाना।
4. पुनर्बलन कौशल
विद्यार्थियों के सही उत्तरों को प्रोत्साहित करना।
5. श्यामपट्ट कौशल
मुख्य बिंदुओं एवं वैज्ञानिक चित्रों को स्पष्ट लिखना।
6. दृष्टान्त कौशल
दैनिक जीवन के उदाहरणों से अवधारणा स्पष्ट करना।
7. उद्दीपन परिवर्तन
हाव-भाव, आवाज एवं शिक्षण सामग्री में परिवर्तन।
8. सहायक सामग्री
चार्ट, मॉडल, चित्र एवं प्रयोग सामग्री का उपयोग।
9. छात्र सहभागिता
विद्यार्थियों को उत्तर एवं गतिविधियों में शामिल करना।
10. पुनरावृत्ति
सीखे हुए वैज्ञानिक तथ्यों की पुनरावृत्ति। Science micro teaching lesson plan in hindi

1. प्रस्तावना कौशल आधारित Science micro teaching lesson plan in hindi

कक्षा VI–VIII विषय विज्ञान
कालांश प्रथम समय 5–7 मिनट
उपविषय जीव विज्ञान प्रकरण प्रकाश संश्लेषण

पूर्वज्ञान

विद्यार्थी पेड़-पौधों एवं पौधों के विभिन्न भागों के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं।

प्रस्तावना

क्र. छात्र अध्यापक कथन / प्रश्न संभावित विद्यार्थी उत्तर
1 हमारे आसपास कौन-कौन से जीव दिखाई देते हैं? पेड़, पौधे, पशु, पक्षी आदि।
2 पौधे अपना भोजन कहाँ से प्राप्त करते हैं? पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।
3 पौधों की पत्तियाँ सामान्यतः किस रंग की होती हैं? हरे रंग की।
4 पत्तियों का हरा रंग किसके कारण होता है? पर्णहरित के कारण।
5 पौधे अपना भोजन किस प्रक्रिया द्वारा बनाते हैं? प्रकाश संश्लेषण।
6 प्रकाश संश्लेषण के लिए पौधों को किन चीजों की आवश्यकता होती है? प्रकाश, जल, कार्बन डाइऑक्साइड एवं पर्णहरित।
7 प्रकाश संश्लेषण क्या है? समस्यात्मक प्रश्न।
उद्देश्य कथन: अच्छा बच्चों! आज हम पौधों में होने वाली प्रकाश संश्लेषण की क्रिया का विस्तारपूर्वक अध्ययन करेंगे।

निरीक्षण सारणी

क्र.सं. प्रस्तावना कौशल के घटक हाँ नहीं
1 पूर्व ज्ञान का प्रयोग ✔  
2 छात्रों के उत्तरों का प्रयोग ✔  
3 प्रश्नों में तारतम्यता ✔  
4 मूल पाठ की ओर अग्रसरता ✔  
5 शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग ✔  
6 उपयुक्त समय अवधि ✔  
7 प्रश्नों की संख्या उचित ✔  

पर्यवेक्षक टिप्पणी: ________________________________

हस्ताक्षर पर्यवेक्षक: ________________________________

2. प्रश्न कौशल आधारित Science micro teaching lesson plan in hindi

विषय विज्ञान कक्षा VII
प्रकरण पदार्थ की अवस्थाएँ समय 5–7 मिनट

प्रश्नोत्तर

क्र. छात्राध्यापक/छात्राध्यापिका कथन छात्र/छात्रा क्रियाएँ
1 हमारे आसपास पाए जाने वाले पदार्थों के कुछ नाम बताइए। जल, लकड़ी, लोहा, वायु आदि।
2 जल किस अवस्था में पाया जाता है? द्रव अवस्था।
3 बर्फ जल की कौन-सी अवस्था है? ठोस अवस्था।
4 जल को गर्म करने पर क्या बनता है? जलवाष्प।
5 जलवाष्प किस अवस्था को प्रदर्शित करती है? गैसीय अवस्था।
6 पदार्थ की मुख्य अवस्थाएँ कितनी हैं? तीन।
7 ठोस, द्रव एवं गैस में क्या अंतर है? समस्यात्मक प्रश्न।

अवलोकन सारणी / मूल्यांकन सूची

क्र.सं. कौशल का घटक बारम्बारता सामान्य अच्छा बहुत अच्छा
1 व्याकरणिक शुद्धता        
2 प्रकरण से सम्बद्धता        
3 स्तरानुरूप भाषा        
4 संक्षिप्तता        
5 पुनरावृत्ति        
6 पूरी कक्षा को सम्बोधन व वितरण        
7 उचित गति एवं ठहराव        
8 प्रश्नों में तारतम्यता        
9 प्रश्नों की पर्याप्तता        

हस्ताक्षर सहपाठी पर्यवेक्षक: __________________

हस्ताक्षर दल निर्देशक: __________________

3. व्याख्या कौशल आधारित Science micro teaching lesson plan in hindi

विषय विज्ञान कक्षा VIII
प्रकरण बल एवं गति समय 5–7 मिनट

शिक्षण क्रियाएँ

छात्राध्यापक/छात्राध्यापिका कथन छात्र/छात्रा क्रियाएँ
बल वह बाहरी प्रभाव है जो किसी वस्तु की विराम अवस्था या गति की अवस्था में परिवर्तन कर सकता है। उदाहरण के लिए किसी गेंद को धक्का देने पर वह गति करने लगती है। विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनते हैं और दैनिक जीवन से बल के उदाहरण बताते हैं।
बल के कारण वस्तु की गति, दिशा या आकार में परिवर्तन हो सकता है। बल के प्रभाव को समझने के लिए धक्का और खिंचाव के उदाहरण लिए जा सकते हैं। विद्यार्थी धक्का एवं खिंचाव के उदाहरण बताते हैं।
गति में परिवर्तन के लिए वस्तु पर लगाया गया बल महत्वपूर्ण होता है। बल की दिशा और परिमाण के आधार पर वस्तु की गति प्रभावित होती है। विद्यार्थी प्रश्नों के उत्तर देते हैं।

अवलोकन सारणी

क्र.सं. व्याख्या कौशल का घटक हाँ नहीं
1 विषयवस्तु की स्पष्टता ✔  
2 क्रमबद्ध प्रस्तुतीकरण ✔  
3 उपयुक्त वैज्ञानिक भाषा ✔  
4 उदाहरणों का प्रयोग ✔  
5 विद्यार्थियों की सहभागिता ✔  
6 उचित गति एवं ठहराव ✔  

4. श्यामपट्ट (Blackboard) कौशल – Science micro teaching lesson plan in hindi

1. सामान्य जानकारी

विषय विज्ञान
कक्षा VI
पाठ का शीर्षक जल चक्र
शिक्षण कौशल श्यामपट्ट कौशल
समय 5–7 मिनट
शिक्षण विधि व्याख्या सह प्रश्नोत्तर
शिक्षण सहायक सामग्री श्यामपट्ट, चॉक, डस्टर एवं जल चक्र का चित्र

2. उद्देश्य

  1. विद्यार्थी जल चक्र की प्रक्रिया बता सकेंगे।
  2. विद्यार्थी वाष्पीकरण एवं संघनन को समझ सकेंगे।
  3. विद्यार्थी जल चक्र का सरल चित्र बना सकेंगे।

3. पूर्व ज्ञान परीक्षण

प्रश्न संभावित उत्तर
सूर्य की गर्मी से जल में क्या परिवर्तन होता है? जल वाष्प में बदलता है।
बादल कैसे बनते हैं? जलवाष्प के संघनन से।
वर्षा किस प्रक्रिया का भाग है? जल चक्र का।

4. शिक्षण प्रक्रिया

शिक्षक क्रिया छात्र क्रिया
श्यामपट्ट के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में “जल चक्र” शीर्षक लिखता है। छात्र ध्यान से देखते हैं।
वाष्पीकरण शब्द को स्पष्ट रूप से लिखकर उसका अर्थ समझाता है। छात्र पढ़ते एवं समझते हैं।
संघनन एवं वर्षण को क्रमबद्ध रूप से लिखता है। छात्र नोट करते हैं।
जल चक्र का सरल चित्र बनाता है। छात्र चित्र का अवलोकन करते हैं।

5. श्यामपट्ट पर लेखन

जल चक्र

वाष्पीकरण → संघनन → वर्षण → जल का पुनः संग्रह

जल का पृथ्वी, वायुमंडल एवं जल स्रोतों के बीच लगातार संचरण जल चक्र कहलाता है।

6. मूल्यांकन प्रश्न

  1. जल चक्र किसे कहते हैं?
  2. वाष्पीकरण क्या है?
  3. संघनन किसे कहते हैं?
  4. वर्षा जल चक्र में किस प्रकार महत्वपूर्ण है?

7. समापन

  • शिक्षक श्यामपट्ट पर लिखे प्रमुख बिंदुओं को दोहराता है।
  • विद्यार्थियों से संक्षेप में प्रश्न पूछता है।
  • जल चक्र की पूरी प्रक्रिया को क्रमबद्ध रूप से दोहराया जाता है।

8. गृहकार्य

जल चक्र का नामांकित चित्र बनाकर उसके प्रमुख चरणों को लिखिए।

5. पुनर्बलन कौशल आधारित Science micro teaching lesson plan in hindi

विषय विज्ञान कक्षा VIII
प्रकरण अम्ल, क्षार एवं लवण समय 5–7 मिनट

छात्राध्यापक/छात्राध्यापिका कथन

शिक्षक का प्रश्न/कथन विद्यार्थी उत्तर पुनर्बलन
नींबू का स्वाद कैसा होता है? खट्टा। बहुत अच्छा, सही उत्तर।
नींबू में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? साइट्रिक अम्ल। शाबाश, आपने सही बताया।
क्षार का एक उदाहरण बताइए। साबुन का घोल। बहुत अच्छा उदाहरण।
अम्ल और क्षार की पहचान के लिए किसका प्रयोग किया जा सकता है? सूचक का। उत्कृष्ट, सही उत्तर।

अवलोकन सारणी

क्र.सं. पुनर्बलन कौशल का घटक हाँ नहीं
1 मौखिक स्वीकृति ✔  
2 हाव-भाव द्वारा स्वीकृति ✔  
3 समीपता पुनर्बलन ✔  
4 सकारात्मक अशाब्दिक संकेत ✔  
5 सकारात्मक शाब्दिक संकेत ✔  

6. उदाहरण सहित दृष्टान्त कौशल – Science micro teaching lesson plan in hindi

विषय विज्ञान कक्षा VII
प्रकरण खाद्य श्रृंखला समय 5–7 मिनट

शिक्षण बिन्दु एवं कथन

शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापक/छात्राध्यापिका कथन छात्र/छात्रा क्रियाएँ
उत्पादक हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की सहायता से अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें उत्पादक कहते हैं। विद्यार्थी पौधों के उदाहरण बताते हैं।
प्राथमिक उपभोक्ता जो जीव पौधों को खाते हैं, वे प्राथमिक उपभोक्ता कहलाते हैं। जैसे खरगोश और हिरण। विद्यार्थी शाकाहारी जीवों के उदाहरण देते हैं।
द्वितीयक उपभोक्ता जो जीव प्राथमिक उपभोक्ताओं को खाते हैं, वे द्वितीयक उपभोक्ता कहलाते हैं। विद्यार्थी उदाहरण बताते हैं।
खाद्य श्रृंखला घास → टिड्डा → मेंढक → साँप जैसे क्रम को खाद्य श्रृंखला के उदाहरण के रूप में समझा जा सकता है। विद्यार्थी खाद्य श्रृंखला का क्रम दोहराते हैं।

शिक्षण के उपरांत पूछे गए प्रश्न

  1. उत्पादक किसे कहते हैं?
  2. प्राथमिक उपभोक्ता का एक उदाहरण दीजिए।
  3. खाद्य श्रृंखला क्या है?
  4. घास → हिरण → शेर में उत्पादक कौन है?

अवलोकन सारणी

क्र.सं. कौशल का घटक सामान्य अच्छा बहुत अच्छा
1 दृष्टान्त सुगम व सरल थे      
2 दृष्टान्त प्रासंगिक थे      
3 दृष्टान्त रोचक थे      
4 छात्रों के उत्तरों से उनके बोध की जानकारी हुई      
5 दृष्टान्त में आगमन-निगमन विधि का प्रयोग      
6 दृष्टान्तों की संख्या समुचित थी      
7 छात्रों द्वारा दृष्टान्त दिए गए      
8 छात्रों ने पर्याय सिद्धांतों को समझ लिया      

Science Lesson Plan और Micro Teaching Resources

RlkClasses पर Science के Class 6 से 10 तक के विभिन्न Lesson Plans, Biology, Physics, Chemistry एवं 5E Model आधारित resources उपलब्ध हैं। इन्हें B.Ed, D.El.Ed और Teaching Practice के लिए उपयोग किया जा सकता है।

Science Lesson Plan के लिए उपयोगी

Science Lesson Plan देखें Micro Teaching Lesson Plan देखें B.Ed PDF Store देखें
error: Content is protected !!
B.Ed Notes और Lesson Plan के लिए जुड़ें
▶ YouTube Channel देखें WhatsApp Channel Join करें