B.Ed & D.El.Ed PDF Store
Download Now
Biology Lesson Plan For B Ed PDF बी.एड. जीव विज्ञान पाठ योजनाएँ

RLK CLASSES
RLK CLASSES
 
B.Ed • Teaching Practice • Internship • Biology

Biology Lesson Plan for B ed बी.एड. जीव विज्ञान पाठ योजनाएँ

NCERT • Chapter Wise • Topic Wise • Hindi Medium

30 BEST Biology Lesson Plan for B ed
🧬 Biologyजीव विज्ञान
📚 B.EdTeaching Practice
🌱 NCERTChapter Wise BIOLOGY LESSON PLAN CLASS 11-12
🔬 PracticalLesson Plan Format
📝 Hindiपाठ योजना
📖 RLKStudy Resources
प्रस्तुतकर्ता एवं लेखकRoshan Kanwa Author – RLK CLASSES
rlkclasses.in
01

Biology Lesson Plan for B Ed – जीव विज्ञान पाठ योजना

Biology Lesson Plan for B Ed बी.एड. विद्यार्थियों के लिए उपयोगी शिक्षण सामग्री है। इसका उपयोग Teaching Practice, Internship, Demonstration Lesson तथा शिक्षण अभ्यास फाइल तैयार करने में किया जा सकता है।

एक अच्छी जीव विज्ञान पाठ योजना में शिक्षण उद्देश्य, अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन, शिक्षण विधि, सहायक सामग्री, पूर्व ज्ञान, प्रस्तावना, उद्देश्य कथन, प्रस्तुतीकरण, मूल्यांकन तथा गृहकार्य को क्रमबद्ध रूप से शामिल किया जाता है।

इस पोस्ट में कोशिका, प्रकाश संश्लेषण, वंशागति तथा अन्य महत्वपूर्ण जीव विज्ञान विषयों के लिए 30 Topic Ideas और तीन विस्तृत नमूना पाठ योजनाएँ दी गई हैं।

RLK CLASSES: Biology Lesson Plan for B ed, Biology Micro Teaching, 5E Model, Sessional Work तथा अन्य शिक्षक-प्रशिक्षण सामग्री के लिए संबंधित लिंक नीचे देखें।
Micro teaching lesson plan for biology, Biology Lesson Plan For B Ed PDF बी.एड. जीव विज्ञान पाठ योजनाएँ
02

B.Ed Biology Lesson Plan – Quick Links

03

30 Best Biology Lesson Plan for B ed Topics

नीचे दिए गए विषयों पर Biology Lesson Plan for B.Ed तैयार करने के लिए संबंधित नमूना तथा विषय सूची देखें। class 11& 12 Topic wise lesson plans.

01. जीव जगत – The Living World 02. जैविक वर्गीकरण 03. पादप जगत 04. प्राणी जगत 05. पुष्पी पादपों की आकारिकी 06. पुष्पी पादपों का शरीर 07. कोशिका – जीवन की इकाई 08. जैव अणु 09. कोशिका चक्र एवं कोशिका विभाजन 10. प्रकाश संश्लेषण 11. पादपों में श्वसन 12. पादप वृद्धि एवं परिवर्धन 13. पाचन एवं अवशोषण 14. श्वसन एवं गैसों का विनिमय 15. शरीर द्रव तथा परिसंचरण 16. उत्सर्जी उत्पाद एवं निष्कासन 17. गमन एवं संचलन 18. तंत्रिका नियंत्रण एवं समन्वय 19. रासायनिक समन्वय 20. पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन 21. मानव जनन 22. जनन स्वास्थ्य 23. वंशागति एवं विविधता 24. वंशागति का आणविक आधार 25. विकास 26. मानव स्वास्थ्य एवं रोग 27. मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव 28. जैव प्रौद्योगिकी – सिद्धांत 29. जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग 30. पारिस्थितिकी
Biology Lesson Plan for B ed Sample Lesson Plan – 01

कोशिका – जीवन की इकाई

विद्यालय ________________ दिनांक ____________
कक्षा 11 विषय जीव विज्ञान
प्रकरण कोशिका समय 45 मिनट

1. शिक्षण उद्देश्य एवं अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन

शिक्षण उद्देश्य अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
ज्ञानात्मक विद्यार्थी कोशिका की परिभाषा तथा प्रमुख कोशिकांगों के नाम बता सकेंगे।
अवबोध कोशिका को जीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई के रूप में समझा सकेंगे।
अनुप्रयोग पादप एवं जंतु कोशिका के प्रमुख भागों की पहचान कर सकेंगे।
कौशल कोशिका का सरल नामांकित चित्र बना सकेंगे।
रुचि सूक्ष्म जैविक संरचनाओं के अध्ययन में रुचि लेंगे।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण जीवों की संरचना को कोशिकीय स्तर पर समझने का प्रयास करेंगे।

2. शिक्षण विधि

व्याख्या विधि, प्रश्नोत्तर विधि एवं प्रदर्शन विधि।

3. शिक्षण सहायक सामग्री

कोशिका चार्ट, कोशिका मॉडल, श्यामपट्ट तथा चॉक।

4. पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी जीवित एवं निर्जीव वस्तुओं तथा पौधों एवं जंतुओं के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं।

5. प्रस्तावना

क्र. छात्र अध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ
1 हमारे शरीर का निर्माण किन छोटी इकाइयों से हुआ है? कोशिकाओं से।
2 क्या पौधे भी कोशिकाओं से बने होते हैं? हाँ।
3 कोशिका को देखने के लिए किस यंत्र का उपयोग होता है? सूक्ष्मदर्शी।
4 कोशिका के अंदर विभिन्न भाग होते हैं या नहीं? हाँ।
5 जीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई क्या है? कोशिका।

6. उद्देश्य कथन

बच्चों! आज हम कोशिका – जीवन की इकाई का अध्ययन करेंगे तथा कोशिका झिल्ली, कोशिकाद्रव्य और केंद्रक के प्रमुख कार्य समझेंगे।

7. प्रस्तुतीकरण

शिक्षण बिंदु छात्र अध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ श्यामपट्ट कार्य सहायक सामग्री
1. कोशिका का परिचय विकासात्मक प्रश्न:
  1. जीवों का शरीर किन इकाइयों से बना होता है?
    उत्तर – कोशिकाओं से।
  2. जीवन की मूलभूत इकाई क्या है?
    उत्तर – कोशिका।
  3. कोशिका देखने का यंत्र क्या है?
    उत्तर – सूक्ष्मदर्शी।
शिक्षक कथन: शिक्षक कोशिका का चित्र दिखाकर बताते हैं कि कोशिका जीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक मूल इकाई है। जीव एक या अनेक कोशिकाओं से बने होते हैं।

बोध प्रश्न:
  1. कोशिका को मूलभूत इकाई क्यों कहते हैं?
    उत्तर – जीवन की मूलभूत क्रियाएँ कोशिकाओं में होती हैं।
  2. कोशिका का अध्ययन किस यंत्र से किया जाता है?
    उत्तर – सूक्ष्मदर्शी।
विद्यार्थी कोशिका का चित्र देखते हैं तथा इसकी परिभाषा बताते हैं। कोशिका = जीवन की मूलभूत इकाई कोशिका चार्ट
2. कोशिका झिल्ली एवं कोशिकाद्रव्य विकासात्मक प्रश्न:
  1. कोशिका की बाहरी सीमा क्या कहलाती है?
    उत्तर – कोशिका झिल्ली।
  2. कोशिका के अंदर अर्धतरल पदार्थ क्या कहलाता है?
    उत्तर – कोशिकाद्रव्य।
  3. पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करने में कौन सहायक है?
    उत्तर – कोशिका झिल्ली।
शिक्षक कथन: शिक्षक बताते हैं कि कोशिका झिल्ली कोशिका को घेरती है और पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है। कोशिकाद्रव्य में अनेक कोशिकांग पाए जाते हैं।

बोध प्रश्न:
  1. कोशिका की सीमा क्या कहलाती है?
    उत्तर – कोशिका झिल्ली।
  2. कोशिकाद्रव्य में क्या पाए जाते हैं?
    उत्तर – कोशिकांग।
विद्यार्थी मॉडल में झिल्ली और कोशिकाद्रव्य की पहचान करते हैं। कोशिका झिल्ली
कोशिकाद्रव्य
कोशिका मॉडल
3. केंद्रक विकासात्मक प्रश्न:
  1. कोशिका का प्रमुख नियंत्रणकारी अंगक कौन-सा है?
    उत्तर – केंद्रक।
  2. आनुवंशिक पदार्थ मुख्यतः कहाँ पाया जाता है?
    उत्तर – केंद्रक में।
  3. केंद्रक में आनुवंशिक पदार्थ किस रूप में व्यवस्थित होता है?
    उत्तर – गुणसूत्रों में।
शिक्षक कथन: शिक्षक बताते हैं कि केंद्रक में आनुवंशिक पदार्थ पाया जाता है तथा यह कोशिका की गतिविधियों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बोध प्रश्न:
  1. आनुवंशिक पदार्थ कहाँ पाया जाता है?
    उत्तर – केंद्रक में।
  2. गुणसूत्रों में क्या पाया जाता है?
    उत्तर – DNA।
विद्यार्थी केंद्रक को चित्र में पहचानते हैं तथा उसके कार्य बताते हैं। केंद्रक → आनुवंशिक पदार्थ कोशिका मॉडल

8. मूल्यांकन

  1. कोशिका किसे कहते हैं?
  2. कोशिका की बाहरी सीमा क्या कहलाती है?
  3. कोशिका का नियंत्रणकारी अंगक कौन-सा है?
  4. आनुवंशिक पदार्थ मुख्यतः कहाँ पाया जाता है?
  5. कोशिका के दो प्रमुख अंगकों के नाम लिखिए।

9. गृहकार्य

पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाकर पाँच कोशिकांगों के नाम एवं कार्य लिखिए।

10. पर्यवेक्षक टिप्पणी

________________________________________

________________________________________
Biology Lesson Plan for B ed Sample Lesson Plan – 02

प्रकाश संश्लेषण – Photosynthesis

विद्यालय ________________ दिनांक ____________
कक्षा 11 विषय जीव विज्ञान
प्रकरण प्रकाश संश्लेषण समय 45 मिनट

1. शिक्षण उद्देश्य एवं अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन

शिक्षण उद्देश्य अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
ज्ञानात्मक विद्यार्थी प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा बता सकेंगे।
अवबोध प्रकाश, जल, कार्बन डाइऑक्साइड तथा क्लोरोफिल की भूमिका समझा सकेंगे।
अनुप्रयोग प्रकाश संश्लेषण को पौधों के भोजन निर्माण से जोड़ सकेंगे।
कौशल प्रकाश संश्लेषण का सरल समीकरण लिख सकेंगे।
रुचि पौधों की जैविक क्रियाओं के प्रति रुचि विकसित होगी।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण पौधों के भोजन निर्माण को वैज्ञानिक आधार पर समझ सकेंगे।

2. शिक्षण विधि

प्रश्नोत्तर विधि, व्याख्या विधि एवं प्रदर्शन विधि।

3. शिक्षण सहायक सामग्री

हरा पौधा, पत्ती, प्रकाश संश्लेषण चार्ट, श्यामपट्ट तथा चॉक।

4. पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी जानते हैं कि पौधों को वृद्धि के लिए जल, वायु तथा प्रकाश की आवश्यकता होती है।

5. प्रस्तावना

क्र. छात्र अध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ
1 पौधे अपना भोजन कैसे प्राप्त करते हैं? स्वयं बनाते हैं।
2 पौधों में भोजन निर्माण मुख्यतः कहाँ होता है? हरी पत्तियों में।
3 पत्तियों का हरा वर्णक क्या है? क्लोरोफिल।
4 पौधों को प्रकाश कहाँ से मिलता है? सूर्य से।
5 भोजन निर्माण की इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं? प्रकाश संश्लेषण।

6. उद्देश्य कथन

बच्चों! आज हम प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया, आवश्यक पदार्थों तथा क्लोरोफिल की भूमिका का अध्ययन करेंगे।

7. प्रस्तुतीकरण

शिक्षण बिंदु छात्र अध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ श्यामपट्ट कार्य सहायक सामग्री
1. प्रकाश संश्लेषण का अर्थ विकासात्मक प्रश्न:
  1. पौधे भोजन कहाँ बनाते हैं?
    उत्तर – हरी पत्तियों में।
  2. भोजन निर्माण के लिए पौधे किस गैस का उपयोग करते हैं?
    उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड।
  3. इस प्रक्रिया के लिए ऊर्जा कहाँ से मिलती है?
    उत्तर – सूर्य के प्रकाश से।
शिक्षक कथन: शिक्षक बताते हैं कि हरे पौधे प्रकाश ऊर्जा की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और जल से कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

बोध प्रश्न:
  1. प्रकाश संश्लेषण क्या है?
    उत्तर – प्रकाश की सहायता से भोजन निर्माण की प्रक्रिया।
  2. इस प्रक्रिया में कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है?
    उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड।
विद्यार्थी प्रक्रिया को समझते हैं तथा आवश्यक पदार्थों के नाम बताते हैं। CO₂ + H₂O
प्रकाश + क्लोरोफिल
भोजन + O₂
चार्ट
2. क्लोरोफिल एवं प्रकाश विकासात्मक प्रश्न:
  1. पत्तियों का हरा रंग किसके कारण होता है?
    उत्तर – क्लोरोफिल।
  2. क्लोरोफिल कहाँ पाया जाता है?
    उत्तर – हरितलवक में।
  3. प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करने में क्या सहायक है?
    उत्तर – क्लोरोफिल।
शिक्षक कथन: शिक्षक बताते हैं कि क्लोरोफिल हरा वर्णक है जो प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रकाश संश्लेषण की क्रियाएँ हरितलवक में होती हैं।

बोध प्रश्न:
  1. क्लोरोफिल का रंग कैसा होता है?
    उत्तर – हरा।
  2. क्लोरोफिल का प्रमुख कार्य क्या है?
    उत्तर – प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण।
विद्यार्थी पत्ती का निरीक्षण करते हैं तथा क्लोरोफिल की भूमिका बताते हैं। क्लोरोफिल → प्रकाश ऊर्जा हरी पत्ती
3. प्रकाश संश्लेषण का महत्व विकासात्मक प्रश्न:
  1. प्रकाश संश्लेषण से पौधे क्या बनाते हैं?
    उत्तर – भोजन।
  2. इस प्रक्रिया में कौन-सी गैस मुक्त होती है?
    उत्तर – ऑक्सीजन।
  3. जीवों के लिए भोजन का प्रमुख आधार क्या है?
    उत्तर – प्रकाश संश्लेषण।
शिक्षक कथन: शिक्षक समझाते हैं कि प्रकाश संश्लेषण भोजन श्रृंखला का आधार है तथा वायुमंडल में ऑक्सीजन की उपलब्धता में योगदान देता है।

बोध प्रश्न:
  1. प्रकाश संश्लेषण का एक प्रमुख उत्पाद क्या है?
    उत्तर – कार्बोहाइड्रेट।
  2. यह प्रक्रिया पर्यावरण के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
    उत्तर – भोजन निर्माण तथा ऑक्सीजन उपलब्धता में योगदान के कारण।
विद्यार्थी प्रक्रिया के महत्व को दैनिक जीवन से जोड़ते हैं। महत्व → भोजन
ऑक्सीजन
प्रकाश संश्लेषण चार्ट

8. मूल्यांकन

  1. प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं?
  2. प्रकाश संश्लेषण में कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है?
  3. क्लोरोफिल क्या है?
  4. प्रकाश संश्लेषण का एक उत्पाद लिखिए।
  5. प्रकाश संश्लेषण का एक महत्व लिखिए।

9. गृहकार्य

प्रकाश संश्लेषण का समीकरण लिखकर आवश्यक पदार्थों और उत्पादों के नाम लिखिए।

10. पर्यवेक्षक टिप्पणी

________________________________________

________________________________________
Biology Lesson Plan for B ed Sample Lesson Plan – 03

वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

विद्यालय ________________ दिनांक ____________
कक्षा 12 विषय जीव विज्ञान
प्रकरण वंशागति एवं विविधता समय 45 मिनट

1. शिक्षण उद्देश्य एवं अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन

शिक्षण उद्देश्य अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
ज्ञानात्मक विद्यार्थी वंशागति तथा जीन की परिभाषा बता सकेंगे।
अवबोध लक्षणों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचरण को समझा सकेंगे।
अनुप्रयोग आनुवंशिक लक्षणों के उदाहरण दे सकेंगे।
कौशल सरल एकसंकर संकरण का चित्र बना सकेंगे।
रुचि आनुवंशिकी के अध्ययन में रुचि विकसित होगी।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण वंशानुगत लक्षणों को वैज्ञानिक आधार पर समझ सकेंगे।

2. शिक्षण विधि

व्याख्या विधि, प्रश्नोत्तर विधि एवं उदाहरण विधि।

3. शिक्षण सहायक सामग्री

मटर के पौधे के चित्र, आनुवंशिकी चार्ट, श्यामपट्ट तथा चॉक।

4. पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी जानते हैं कि संतानों में माता-पिता के कुछ समान तथा कुछ भिन्न लक्षण पाए जाते हैं।

5. प्रस्तावना

क्र. छात्र अध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ
1 क्या संतानों में माता-पिता के लक्षण दिखाई देते हैं? हाँ।
2 लक्षणों का पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचरण क्या कहलाता है? वंशागति।
3 आनुवंशिकता की मूल इकाई क्या है? जीन।
4 मेंडल ने किस पौधे पर प्रयोग किए? मटर।
5 आनुवंशिकी के जनक किसे कहा जाता है? ग्रेगर मेंडल।

6. उद्देश्य कथन

बच्चों! आज हम वंशागति, जीन तथा मेंडल के प्रयोगों की सहायता से आनुवंशिक लक्षणों के संचरण को समझेंगे।

7. प्रस्तुतीकरण

शिक्षण बिंदु छात्र अध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ श्यामपट्ट कार्य सहायक सामग्री
1. वंशागति का अर्थ विकासात्मक प्रश्न:
  1. संतानों में माता-पिता के लक्षण कैसे आते हैं?
    उत्तर – वंशागति द्वारा।
  2. आनुवंशिकता की मूल इकाई क्या है?
    उत्तर – जीन।
  3. जीन किस आनुवंशिक पदार्थ से संबंधित होते हैं?
    उत्तर – DNA।
शिक्षक कथन: शिक्षक बताते हैं कि आनुवंशिक लक्षणों का माता-पिता से संतानों में संचरण वंशागति कहलाता है। जीन आनुवंशिक सूचना की प्रमुख इकाइयाँ हैं।

बोध प्रश्न:
  1. वंशागति किसे कहते हैं?
    उत्तर – लक्षणों का पीढ़ियों में संचरण।
  2. जीन किससे संबंधित है?
    उत्तर – आनुवंशिक सूचना से।
विद्यार्थी वंशागति के उदाहरण देते हैं तथा जीन की भूमिका समझते हैं। माता-पिता → संतान
वंशागति → जीन
आनुवंशिकी चार्ट
2. मेंडल के प्रयोग विकासात्मक प्रश्न:
  1. आनुवंशिकी के जनक कौन हैं?
    उत्तर – ग्रेगर मेंडल।
  2. मेंडल ने किस पौधे पर प्रयोग किए?
    उत्तर – मटर।
  3. मेंडल ने किसका अध्ययन किया?
    उत्तर – वंशानुगत लक्षणों का।
शिक्षक कथन: शिक्षक बताते हैं कि ग्रेगर मेंडल ने मटर के पौधों में विपरीत लक्षणों का अध्ययन करके वंशागति के महत्वपूर्ण नियम प्रस्तुत किए।

बोध प्रश्न:
  1. मेंडल के प्रयोगों का प्रमुख पौधा कौन-सा था?
    उत्तर – मटर।
  2. मेंडल ने किस विषय के विकास में योगदान दिया?
    उत्तर – आनुवंशिकी।
विद्यार्थी मटर के पौधे के चित्र देखते हैं तथा मेंडल के प्रयोगों का उद्देश्य बताते हैं। Gregor Mendel
मटर का पौधा
मटर पौधा चार्ट
3. प्रभावी एवं अप्रभावी लक्षण विकासात्मक प्रश्न:
  1. संकरण में प्रकट होने वाला लक्षण क्या कहलाता है?
    उत्तर – प्रभावी।
  2. प्रभावी लक्षण की उपस्थिति में छिपा रहने वाला लक्षण क्या कहलाता है?
    उत्तर – अप्रभावी।
  3. लक्षणों के अध्ययन के लिए मेंडल ने किस प्रकार के पौधों का चयन किया?
    उत्तर – विपरीत लक्षणों वाले।
शिक्षक कथन: शिक्षक एकसंकर संकरण का उदाहरण देते हुए समझाते हैं कि पूर्ण प्रभाविता की स्थिति में विषमयुग्मजी अवस्था में प्रभावी लक्षण दिखाई देता है, जबकि अप्रभावी लक्षण प्रकट नहीं होता।

बोध प्रश्न:
  1. प्रभावी लक्षण किसे कहते हैं?
    उत्तर – विषमयुग्मजी अवस्था में प्रकट होने वाला लक्षण।
  2. अप्रभावी लक्षण कब प्रकट हो सकता है?
    उत्तर – उपयुक्त समयुग्मजी अवस्था में।
विद्यार्थी दिए गए उदाहरणों में प्रभावी एवं अप्रभावी लक्षणों की पहचान करते हैं। प्रभावी = Dominant
अप्रभावी = Recessive
आनुवंशिकी चार्ट

8. मूल्यांकन

  1. वंशागति किसे कहते हैं?
  2. आनुवंशिकी के जनक कौन हैं?
  3. जीन क्या है?
  4. मेंडल ने किस पौधे पर प्रयोग किए?
  5. प्रभावी लक्षण का अर्थ लिखिए।

9. गृहकार्य

मेंडल द्वारा अध्ययन किए गए मटर के पौधे के पाँच विपरीत लक्षणों के नाम लिखिए।

10. पर्यवेक्षक टिप्पणी

________________________________________

________________________________________

Biology lesson plan for B ed Class 11&12

20 Biology Lesson Plans in English pdf 

22 Biology Lesson Plan pdf common topics

Biology Lesson Plan For B.Ed. PDF
बी.एड. जीव विज्ञान पाठ योजनाएँ
NCERT Class 11–12 | Hindi Medium | Printable PDF
RLK CLASSES

Download Pdf

04

अन्य Biology lesson plan for b ed Topics

नीचे दिए गए विषयों पर भी इसी प्रारूप में Biology Lesson Plan for B.Ed तैयार किया जा सकता है। प्रत्येक लिंक इस पोस्ट के विषय-सूचकांक तक पहुँचाता है।

05

Biology Teaching Resources – RLK CLASSES

06

Biology Lesson Plan for B ed – Quick Resource Table

Resource उपयोग लिंक
Biology Lesson Plan for B.Ed Teaching Practice Sample देखें
Biology Micro Teaching Teaching Skills अभी खोलें
Science Lesson Plan विज्ञान शिक्षण अभी खोलें
5E Model Lesson Plan गतिविधि आधारित शिक्षण अभी खोलें
B.Ed Sessional Work प्रायोगिक कार्य अभी खोलें
Lesson Plan PDF Store PDF सामग्री अभी खोलें
07

Biology Lesson Plan for B Ed – FAQ

Biology Lesson Plan for B Ed क्या है?

यह जीव विज्ञान के किसी विषय को निर्धारित शिक्षण उद्देश्यों, शिक्षण विधियों, प्रश्नोत्तर और मूल्यांकन के माध्यम से पढ़ाने की व्यवस्थित योजना है।

जीव विज्ञान की पाठ योजना में कौन-कौन से भाग होते हैं?

शिक्षण उद्देश्य, अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन, शिक्षण विधि, सहायक सामग्री, पूर्व ज्ञान, प्रस्तावना, उद्देश्य कथन, प्रस्तुतीकरण, मूल्यांकन, गृहकार्य तथा पर्यवेक्षक टिप्पणी इसके प्रमुख भाग हैं।

प्रस्तुतीकरण में कितने प्रश्न होने चाहिए?

इस पोस्ट के निर्धारित प्रारूप में प्रत्येक शिक्षण बिंदु के लिए पहले तीन विकासात्मक प्रश्न, फिर शिक्षक कथन और अंत में दो बोध प्रश्न दिए गए हैं।

श्यामपट्ट कार्य कैसे लिखें?

श्यामपट्ट कार्य में मुख्य परिभाषाएँ, छोटे वाक्य, समीकरण तथा महत्वपूर्ण शब्द लिखें। यहाँ इसे काली शीट जैसे background और सफेद अक्षरों में दिखाया गया है।

क्या ये पाठ योजनाएँ B.Ed Teaching Practice में उपयोगी हैं?

ये नमूने Teaching Practice तथा पाठ योजना की फाइल तैयार करने में सहायता कर सकते हैं। जमा करने से पहले अपने संस्थान के निर्धारित प्रारूप के अनुसार संशोधन करें।

क्या इस पोस्ट में सभी 30 पाठ योजनाएँ पूरी दी गई हैं?

इस पोस्ट में 30 विषयों की सूची तथा तीन विस्तृत नमूना पाठ योजनाएँ दी गई हैं। शेष विषयों की सूची से संबंधित पाठ योजना तैयार की जा सकती है।

RLK

🧬 Biology Lesson Plan for B Ed

जीव विज्ञान पाठ योजना, माइक्रो टीचिंग, 5E मॉडल तथा B.Ed शिक्षण सामग्री के लिए RLK CLASSES के अन्य संसाधन देखें।

Biology Lesson Plan for B ed • rlkclasses.in 
error: Content is protected !!
✖
B.Ed Notes और Lesson Plan के लिए जुड़ें
▶ YouTube Channel देखें WhatsApp Channel Join करें