B.Ed & D.El.Ed PDF Store
📥 Download Now
Sangya Lesson Plan in Hindi | B.Ed / D.El.Ed Teaching File संज्ञा हिंदी पाठ योजना | हिंदी लेसन प्लान

B.Ed / D.El.Ed कक्षा 8 40 मिनट

संज्ञा पाठ योजना PDF

hindi lesson plans | हिंदी पाठ योजना | हिंदी लेसन प्लान

विषय सूची

हिंदी व्याकरण की संज्ञा पर संपूर्ण दैनिक पाठ योजना। शिक्षण उद्देश्य, पूर्वज्ञान, प्रस्तावना, प्रस्तुतीकरण, मूल्यांकन एवं गृहकार्य सहित।

सभी हिंदी पाठ योजनाएँ देखें

परिचय – संज्ञा हिंदी पाठ योजना

हिंदी व्याकरण में संज्ञा एक महत्वपूर्ण शब्द-भेद है। किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, समूह, पदार्थ या भाव के नाम का बोध कराने वाले शब्द संज्ञा कहलाते हैं। इस पाठ योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को संज्ञा की परिभाषा, उसके प्रकार और उदाहरण सरल एवं गतिविधि-आधारित तरीके से समझाना है।

यह सामग्री hindi lesson plans B.Ed, D.El.Ed, DECE तथा विद्यालय शिक्षकों की शिक्षण-अभ्यास संबंधी आवश्यकताओं के लिए उपयोगी है।

हिंदी पाठ योजना – कक्षा 6, 7, 8

संज्ञा (Noun)

यह दैनिक पाठ योजना कक्षा 8 हिंदी विषय के लिए तैयार की गई है। आवश्यकता के अनुसार शिक्षक कक्षा, विद्यालय का नाम, दिनांक तथा अन्य विवरण बदल सकते हैं। hindi lesson plans उपयोग B.Ed प्रथम एवं अंतिम वर्ष की Teaching Practice में किया जा सकता है।

पेज 1 – सामान्य विवरण एवं शिक्षण उद्देश्य

विद्यालय का नाम अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें
कक्षा 8
कालांश 4
विषय हिन्दी
वर्ग A
दिनांक ……………………
अवधि 40 मिनट
प्रकरण संज्ञा

शिक्षण के उद्देश्य

क्र. शिक्षण उद्देश्य अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
1 ज्ञानात्मक 1. छात्र संज्ञा के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
2. छात्र संज्ञा के भेदों का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
2 अवबोध 1. छात्र संज्ञा व सर्वनाम में अंतर कर सकेंगे।
2. छात्र संज्ञा की व्याख्या कर सकेंगे।
3 अनुप्रयोग 1. छात्र संज्ञा से प्राप्त ज्ञान का उपयोग दैनिक जीवन में कर सकेंगे।
2. छात्र इस ज्ञान का उपयोग आगामी कक्षाओं में कर सकेंगे।
4 कौशल 1. छात्र संज्ञा के भेदों का चित्र बना सकेंगे।
2. छात्र संज्ञा युक्त वाक्य बोलने में दक्षता प्राप्त करेंगे।
5 अभिवृत्ति छात्र संज्ञा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपना सकेंगे।

पेज 2 – शिक्षण विधियाँ, पूर्वज्ञान एवं प्रस्तावना

शिक्षण विधियाँव्याख्यान एवं प्रश्नोत्तर विधि।
सहायक सामग्रीलपेट फलक, संकेतक, चॉक, चार्ट एवं अन्य कक्षा-उपयोगी शिक्षण सामग्री।

पूर्वज्ञान

विद्यार्थी विभिन्न व्यक्तियों के नाम, स्थान, वस्तुओं, पदार्थों एवं भावों के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं। शिक्षक इसी पूर्वज्ञान के आधार पर नवीन विषय संज्ञा का परिचय देंगे।

प्रस्तावना प्रश्न

क्र. छात्राध्यापक क्रियाएँ छात्र क्रियाएँ
1 तुम्हारे पिताजी का क्या नाम है? राम
2 राम मंदिर कहाँ है? जयपुर
3 जयपुर अभयारण्य में क्या देखते हैं? शेर
4 राम, जयपुर और शेर क्या हैं? संज्ञा शब्द
5 संज्ञा किसे कहते हैं? समस्यात्मक प्रश्न

उद्देश्य कथन

छात्राध्यापक कथन: अच्छा बच्चों! आज हम संज्ञा प्रकरण पर विस्तार से पढ़ेंगे और इसके विभिन्न प्रकारों को उदाहरणों सहित समझेंगे।

पेज 3 – संज्ञा पाठ योजना का प्रस्तुतीकरण

नीचे दी गई मुख्य प्रस्तुतीकरण टेबल को मोबाइल पर दाएँ-बाएँ स्क्रॉल करके पढ़ें। अन्य सभी टेबल मोबाइल स्क्रीन में फिट रहेंगी।

शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापक क्रियाएँ छात्र क्रियाएँ श्यामपट्ट कार्य
1. संज्ञा की परिभाषा छात्राध्यापक कथन:
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, गुण, जाति आदि के नाम का बोध कराने वाले शब्द संज्ञा कहलाते हैं।

संज्ञा के पाँच प्रमुख प्रकार हैं—व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, समूहवाचक, द्रव्यवाचक और भाववाचक।
विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे और परिभाषा समझेंगे। संज्ञा की परिभाषा एवं पाँच प्रकार।
2. व्यक्तिवाचक संज्ञा जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति या स्थान का बोध हो, उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण—दिल्ली, जयपुर, भारत, श्याम। छात्र ध्यानपूर्वक सुनकर समझेंगे। दिल्ली, जयपुर, भारत, श्याम।
3. जातिवाचक संज्ञा जिस शब्द से किसी प्राणी या वस्तु की पूरी जाति का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण—घोड़ा, फूल, मनुष्य, फल, वृक्ष। विद्यार्थी उदाहरण नोटबुक में लिखेंगे। घोड़ा, फूल, मनुष्य, वृक्ष।
4. द्रव्यवाचक संज्ञा जिस संज्ञा शब्द से किसी पदार्थ या द्रव्य का बोध हो, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण—पानी, तेल, दाल, लोहा। विद्यार्थी ध्यानपूर्वक समझेंगे। पानी, तेल, दाल, लोहा।
5. समूहवाचक संज्ञा जिस शब्द से व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण—परिवार, सेना, भीड़, दल। विद्यार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखेंगे। परिवार, सेना, भीड़, दल।
6. भाववाचक संज्ञा जिस संज्ञा शब्द से गुण, अवस्था, भाव या दशा का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण—बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, थकावट। विद्यार्थी उदाहरणों को समझेंगे और नए उदाहरण बताएँगे। बचपन, मिठास, बुढ़ापा।

कक्षा गतिविधि

विद्यार्थियों से अपने आसपास के पाँच व्यक्तियों, स्थानों, वस्तुओं तथा भावों के नाम लिखवाएँ। फिर उनसे उन शब्दों को संज्ञा के उचित प्रकारों में वर्गीकृत करवाएँ।

पेज 4 – मूल्यांकन प्रश्न एवं गृहकार्य

मूल्यांकन प्रश्न

गृहकार्य

संज्ञा किसे कहते हैं? संज्ञा के पाँच प्रकारों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।

पर्यवेक्षक टिप्पणी

………………………………………………………………

………………………………………………………………

हस्ताक्षर पर्यवेक्षक: ……………………………..

संज्ञा पाठ योजना PDF और हिंदी लेसन प्लान

यह संज्ञा पाठ योजना {hindi lesson plans} B.Ed एवं D.El.Ed की Teaching Practice और हिंदी व्याकरण शिक्षण के लिए उपयोगी है। अन्य हिंदी पाठ योजनाएँ तथा सभी विषयों की शिक्षण सामग्री देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक खोलें।

हिंदी पाठ योजनाएँ देखें B.Ed & D.El.Ed PDF Store

फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट

शिक्षा एवं विभिन्न विषयों की ऑनलाइन टेस्ट सामग्री देखने के लिए RLK Classes Test वेबसाइट पर जाएँ।

Free Mock Test शुरू करें

PDF लिंक

हिंदी पाठ योजनाओं की PDF सामग्री के लिए उपलब्ध लिंक देखें।

35 Hindi Lesson Plans PDF देखें

PDF की उपलब्धता, कीमत एवं डाउनलोड की शर्तें संबंधित लिंक पर जाँच लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. संज्ञा पाठ योजना किस कक्षा के लिए है?
यह मुख्य रूप से कक्षा 8 हिंदी विषय के लिए तैयार की गई है।

2. संज्ञा के कितने प्रकार पढ़ाए गए हैं?
इस पाठ योजना में व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, द्रव्यवाचक, समूहवाचक और भाववाचक—पाँच प्रकार दिए गए हैं।

3. क्या यह B.Ed Teaching Practice में उपयोगी है?
हाँ, इसे अपनी संस्था के निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवश्यक बदलाव करके उपयोग कर सकते हैं।

4. अन्य विषयों की पाठ योजनाएँ कहाँ मिलेंगी?
RLK Classes Lesson Plan PDF Store पर जाएँ।

RLK Classes | hindi lesson plans PDF | B.Ed & D.El.Ed Teaching Resources

error: Content is protected !!
✖
B.Ed Notes और Lesson Plan के लिए जुड़ें
▶ YouTube Channel देखें WhatsApp Channel Join करें ✈ Telegram Channel Join करें