B Ed Lesson Plan for Chemistry Class 6, 7, 8, 9, 10
नमस्कार दोस्तों! आज हम यहाँ पर रसायन विज्ञान (Chemistry) Lesson Plan लेकर आये हैं, जो B.Ed विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होगा। यहाँ पर आप विभिन्न प्रकार के प्रकरणों पर Chemistry Lesson Plan प्राप्त कर सकते हैं।
B Ed Lesson Plan for Chemistry Class 6, 7, 8, 9, 10
पाठ्य योजना-3 (रसायन विज्ञान पाठ योजना)
विद्यालय-
औसत आयु –
पाठ्य योजना क्रमांक-
दिनांक-
कक्षा-
वर्ग-
विषय- रसायन विज्ञान
कालखण्ड- प्रथम
प्रकरण- पदार्थ की संरचना
1. सामान्य उद्देश्य-
छात्रों में रसायन विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा जाग्रत करना।
छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना।
छात्रों में अपेक्षित व्यवहार परिवर्तन करना।
छात्रों में रसायन विज्ञान के विभिन्न शब्दों का ज्ञान होना।
2. विशिष्ट उद्देश्य- छात्रों को पदार्थ की संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी देना।
3. शिक्षण सहायक सामग्री- लपेट फलक, श्यामपट्ट, पदार्थ की संरचना का चार्ट।
4. पूर्व ज्ञान- छात्र पदार्थ की संरचना के विषय के बारे में आंशिक ज्ञान रखते हैं।
5. प्रस्तावना
प्रश्न
सम्भावित उत्तर
1. पदार्थ का सूक्ष्मतम कण कौन-सा होता है?
परमाणु
2. परमाणु से मिलकर बनता है?
अणु
3. अणु मिलकर बनाते हैं?
यौगिक
4. यौगिक मिलकर क्या बनाते हैं?
मिश्रण
5. मिश्रण किस प्रकार से बनता है?
समस्यात्मक प्रश्न
6. उद्देश्य कथन
आज हम तत्व, यौगिक और मिश्रण के बारे में अध्ययन करेंगे।
शिक्षण विधियाँ- 1. व्याख्यात्मक विधि 2. प्रश्नोत्तर विधि
प्रस्तुतीकरण
विषय वस्तु का क्रमिक विकास
1. प्रथम अन्विति: पदार्थ की संरचना एवं तत्व
2. द्वितीय अन्विति: यौगिक एवं मिश्रण
प्रथम अन्विति:- पदार्थ की संरचना एवं तत्व
विषय वस्तु
शिक्षक क्रिया
छात्र क्रिया
श्यामपट्ट कार्य
पदार्थ की संरचना
शिक्षक कथन- पदार्थ एक मिला-जुला रूप है जिसमें अनेक प्रकार के मिश्रण, तत्व व यौगिक आदि होते हैं। पदार्थ तत्व, मिश्रण व यौगिकों से मिलकर बनता है।
छात्र-छात्राओं ने पदार्थ की संरचना को समझा व ध्यानपूर्वक सुना।
विकासात्मक प्रश्न
प्रश्न-1. ऑक्सीजन किससे मिलकर बनी होती है?
O₂ परमाणुओं से
प्रश्न-2. ऑक्सीजन के परमाणु मिलाकर क्या बनाते हैं?
एक अणु ऑक्सीजन
प्रश्न-3. इस प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने पदार्थ क्या कहलाते हैं?
निरुत्तर
तत्व
शिक्षक कथन- ऑक्सीजन के दो समान परमाणु मिलकर ऑक्सीजन का एक अणु बनाते हैं। इसी प्रकार ताँबा, लोहा, सोना, हाइड्रोजन आदि में एक ही प्रकार के परमाणु पाए जाते हैं।
तत्व की परिभाषा- एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने पदार्थ तत्व कहलाते हैं। तत्व के सभी परमाणु गुणों में सब प्रकार से समान होते हैं।
छात्र-छात्राओं ने तत्व के बारे में समझा व नोट किया।
तत्व के उदाहरण- ताँबा, लोहा, सोना, हाइड्रोजन
सामान्यीकरण प्रश्न
सामान्यीकरण प्रश्न
उत्तर
प्रश्न 1. तत्व क्या है?
एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना पदार्थ
प्रश्न 2. तत्वों के नाम लिखो?
ताँबा, लोहा, सोना, हाइड्रोजन
द्वितीय अन्विति- यौगिक एवं मिश्रण
विषय वस्तु
शिक्षक क्रिया
छात्र क्रिया
श्यामपट्ट कार्य
यौगिक
शिक्षक कथन- हाइड्रोजन के दो परमाणु तथा ऑक्सीजन का एक परमाणु मिलकर जल का एक अणु बनाते हैं। इसी प्रकार सोडियम का एक परमाणु तथा क्लोरीन का एक परमाणु मिलकर सोडियम क्लोराइड (नमक) के एक अणु का निर्माण करते हैं।
यौगिक- दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु एक निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से बना पदार्थ यौगिक कहलाता है।
छात्र-छात्राओं ने यौगिक के बारे में समझा व नोट किया।
यौगिक- दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु एक निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से बना पदार्थ।
विकासात्मक प्रश्न
प्रश्न-1. नमक का रासायनिक नाम क्या है?
NaCl
प्रश्न-2. नमक को जल में मिलाने पर क्या होता है?
घुल जाता है
प्रश्न-3. पानी में नमक मिलाना क्या कहलाता है?
निरुत्तर
मिश्रण
शिक्षक कथन- पानी में नमक मिलाने से एक तरल पदार्थ बनता है, उसे हम मिश्रण कहते हैं।
मिश्रण- दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों को किसी भी अनुपात में मिलाने से बना पदार्थ मिश्रण कहलाता है।
छात्र-छात्राओं ने मिश्रण के बारे में समझा व नोट किया।
दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों को किसी भी अनुपात में मिलाने से बना पदार्थ मिश्रण कहलाता है।
सामान्यीकरण प्रश्न
सामान्यीकरण प्रश्न
उत्तर
प्रश्न 1. मिश्रण क्या है?
दो या दो से अधिक मिले हुए तत्व या यौगिक
प्रश्न 2. नमक का रासायनिक नाम क्या है?
सोडियम क्लोराइड
पुनरावृत्ति
प्रश्न-1
तत्व किसे कहते हैं?
प्रश्न-2
यौगिक किसे कहते हैं?
प्रश्न-3
मिश्रण किसे कहते हैं?
अभ्यास कार्य
प्रश्न
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये
प्रश्न-1
पदार्थ एक ………. रूप है।
प्रश्न-2
नमक का रासायनिक नाम …….. है?
प्रश्न-3
दो या दो से अधिक पदार्थों को मिलाने से बना पदार्थ …….. कहलाता है।
गृहकार्य
प्रश्न-1
तत्व किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखो।
प्रश्न-2
मिश्रण व यौगिक में क्या अन्तर है?
नोट: यह B.Ed Chemistry Lesson Plan विद्यार्थियों के शिक्षण-अभ्यास एवं Lesson Plan तैयार करने के लिए उपयोगी है।
B.Ed Chemistry Lesson Plan PDF – Class 6, 7, 8, 9, 10