दोस्तों स्वागत है हमारे इस लेसन प्लान वाले ब्लॉग में, जिस पर आपको सभी प्रकार के Koshika Lesson Plan in Hindi PDF Class 6 7 8 9 10 के लिए फ्री और पैड सामग्री मिल जायेगी।
यहाँ पर हम रोजाना लेसन प्लान लेकर आते हैं जो सभी कक्षाओं के लिए उपयोगी होते हैं।
आज हम यहाँ क्लास 6, 7, 8, 9, 10 के लिए Science Lesson Plan Class 6 7 8 लेकर आये हैं जो प्रकरण कोशिका पर आधारित है।
यहाँ प्रस्तुत Koshika Lesson Plan in Hindi विशेष रूप से B.Ed Biology, Science विद्यार्थियों और शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के लिए तैयार किया गया है।
इस पाठ योजना में कोशिका की संरचना, प्रकार, कार्य एवं महत्व को समझाने के लिए शिक्षण उद्देश्यों, प्रश्नोत्तर तथा मूल्यांकन गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।
Science Lesson Plan in Hindi Class 8
B.Ed Biology Lesson Plan
Koshika Lesson Plan in Hindi Class 6 7 8 9 10
कोशिका पाठ योजना
पाठ योजना की सामान्य जानकारी
| पाठ्य योजना क्रमांक – | दिनांक – |
| कक्षा – | वर्ग – |
| विषय – जीव विज्ञान | कालखण्ड – प्रथम |
| औसत आयु – | विद्यालय – |
| प्रकरण – कोशिका | |
1. सामान्य उद्देश्य
- छात्रों में जीव विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा जाग्रत करना।
- छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना।
- छात्रों में अपेक्षित व्यवहार परिवर्तन विकसित करना।
- छात्रों में जीव विज्ञान के विभिन्न शब्दों का ज्ञान विकसित करना।
2. विशिष्ट उद्देश्य
छात्रों को कोशिका के बारे में विस्तृत जानकारी देना।
3. शिक्षण सहायक सामग्री
लपेट फलक, श्यामपट्ट तथा कोशिका का चार्ट।
4. पूर्व ज्ञान
छात्र कोशिका के बारे में आंशिक ज्ञान रखते हैं।
5. प्रस्तावना
| प्रश्न | सम्भावित उत्तर |
|---|---|
| 1. हम कहाँ रहते हैं? | घर में |
| 2. घर की दीवार किससे बनती है? | ईंट, पत्थर एवं सीमेंट इत्यादि। |
| 3. ईंटों को जोड़कर किसका निर्माण किया जाता है? | भवन का। |
| 4. जिस प्रकार भवनों का निर्माण ईंटों से होता है, उसी प्रकार शरीर का निर्माण किससे होता है? | कोशिका से। |
| 5. कोशिका किसे कहते हैं? | समस्यात्मक प्रश्न। |
6. उद्देश्य कथन
प्रस्तुतीकरण
शिक्षण विधियाँ – व्याख्यात्मक विधि एवं प्रश्नोत्तर विधि।
विषय वस्तु का क्रमिक विकास –
2. द्वितीय अन्विति: कोशिकाओं की संख्या व आकृति
प्रथम अन्विति: कोशिका के प्रकार व खोज
| विषय वस्तु | शिक्षक क्रिया | छात्र क्रिया | श्यामपट्ट कार्य |
|---|---|---|---|
| कोशिका के प्रकार |
शिक्षक कथन – कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहते हैं। कोशिका दो प्रकार की होती है – 1. जंतु कोशिका 2. पादप कोशिका |
छात्र-छात्राओं ने कोशिका के प्रकार के बारे में समझा एवं ध्यानपूर्वक सुना। | कोशिका सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है। |
| विकासात्मक प्रश्न | प्रश्न-1. कोशिका कितने प्रकार की होती है? | 2 | |
| प्रश्न-2. कोशिका के प्रकारों के नाम बताइए। | जंतु व पादप | ||
| प्रश्न-3. कोशिका की खोज किस प्रकार की गई? | निरुत्तर | ||
| कोशिका की खोज |
शिक्षक कथन – रॉबर्ट हुक ने 1665 में कॉर्क की पतली स्लाइस का सूक्ष्मदर्शी की सहायता से अध्ययन किया। उन्होंने कॉर्क की स्लाइस में अनेक कोष्ठयुक्त अथवा विभाजित बॉक्स देखे। |
छात्र-छात्राओं ने कोशिका की खोज को समझा एवं नोट किया। | रॉबर्ट हुक ने 1665 में कोशिका की खोज की। |
सामान्यीकरण प्रश्न
| क्रम | सामान्यीकरण प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 1 | कोशिका की खोज किसने की? | रॉबर्ट हुक |
| 2 | कोशिका का अध्ययन किसकी सहायता से किया था? | सूक्ष्मदर्शी |
द्वितीय अन्विति: कोशिकाओं की संख्या व आकृति
| विषय वस्तु | शिक्षक क्रिया | छात्र क्रिया | श्यामपट्ट कार्य |
|---|---|---|---|
| कोशिकाओं की संख्या |
शिक्षक कथन – कोशिकाओं के विभिन्न समूह अनेक प्रकार से कार्य करते हैं। वह जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिक कहलाते हैं। निषेचित अंडा गुणन करता है तथा वृद्धि एवं परिवर्धन के साथ कोशिकाओं की संख्या बढ़ती जाती है। एक कोशिका जीव, जैसे अमीबा, भोजन का अंतर्ग्रहण एवं पाचन करता है। |
छात्र-छात्राओं ने कोशिकाओं की संख्या के बारे में समझा एवं नोट किया। | वह जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिक कहलाते हैं। |
| विकासात्मक प्रश्न | प्रश्न-1. एक कोशिकीय पूर्ण विकसित जीव कौन है? | अमीबा | |
| प्रश्न-2. अमीबा की आकृति किस प्रकार की है? | अनियमित | ||
| प्रश्न-3. कोशिका की आकृति कैसी होती है? | निरुत्तर | ||
| कोशिका की आकृति |
शिक्षक कथन – अमीबा की कोई निश्चित आकृति नहीं होती। यह अपनी आकृति बदलता रहता है। मनुष्य के रक्त में पाई जाने वाली श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) भी अपनी आकृति बदल सकती हैं। WBC एक कोशिका है, जबकि अमीबा एक पूर्ण विकसित जीव है जिसका स्वतंत्र अस्तित्व है। |
छात्र-छात्राओं ने कोशिका की आकृति के बारे में समझा एवं नोट किया। | मनुष्य के रक्त में पाई जाने वाली श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) अपनी आकृति बदल सकती हैं। |
सामान्यीकरण प्रश्न
| क्रम | सामान्यीकरण प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 1 | अमीबा है? | एक कोशकीय |
| 2 | मनुष्य के रक्त में पाई जाने वाली कणिका है? | WBC |
पुनरावृति
| प्रश्न-1 | कोशिका की खोज किसने की थी? |
| प्रश्न-2 | एक कोशिकीय जीवों के नाम लिखो? |
| प्रश्न-3 | अमीबा किसके द्वारा गति करता है? |
अभ्यास कार्य
| प्रश्न | रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये |
|---|---|
| प्रश्न-1 | कोशिका की खोज ……….. ने की थी? |
| प्रश्न-2 | …………….. बहुकोशिकीय जीव का उदाहरण है? |
| प्रश्न-3 | कोशिका को देखा जा सकता है? |
गृहकार्य
| प्रश्न-1 | कोशिका का वर्णन कीजिये? |
RlkClasses पर B.Ed एवं Science से संबंधित सामग्री
Koshika Lesson Plan in Hindi PDF
Biology Lesson डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
Lesson Plan PDF Download

















![LESSON PLAN IN HINDI PDF Hindi Lesson Plan - हिंदी पाठ योजना - हिंदी लेसन प्लान B.ed lesson plan in hindi pdf 2024 [Free] Hindi Lesson Plan For B.Ed And DELED](https://rlkclasses.in/wp-content/uploads/2025/01/1000000718.webp)