📘 B.Ed & D.El.Ed PDF Store

B.Ed और D.El.Ed के सभी विषयों के Premium Lesson Plan PDF अब एक ही जगह पर उपलब्ध

🚀 Download Now

✔ Lesson Plan ✔ Notes ✔ Micro Teaching ✔ Internship File

शिक्षा की परिभाषाएँ | definitions of education | education meaning

definitions of education

 शिक्षा की परिभाषाएँ – Definitions of Education 

Meaning and definition of Education


शिक्षा (education) की परिभाषा कोई एक नही है, समय -समय पर कई विद्ववानों ने शिक्षा की अलग-अलग परिभाषाएँ प्रस्तुत की जो निम्न है-

पेस्टालॉजी के अनुसार शिक्षा की परिभाषा
              शिक्षा (education) बालक की जन्मजात शक्तियों का स्वाभाविक,समन्वित व प्रगतिशील विकास है।”


टी. पी.नन के अनुसार परिभाषा-
            ” शिक्षा व्यक्ति का ऐसा पूर्ण विकास है जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी पूरी क्षमता से मानव जीवन के लिये अपनी मौलिक भूमिका प्रदान करते है।”

गांधीजी के अनुसार शिक्षा की परिभाषा-

             ” शिक्षा से अभिप्राय बालक में निहित शारीरिक ,मानसिक एवं आत्मिक श्रेष्ठ शक्तियों का सर्वांगीण विकास है!”

टैगोर के अनुसार शिक्षा की परिभाषा-
             ”  उच्चत्तम शिक्षा वह है जो हमारे जीवन में सभी अस्तित्वो के साथ सामंजस्यपूर्ण सम्बन्ध बनाती है।”

जे कृष्णमूर्ति के अनुसार-
              ” शिक्षा द्वारा ही मनुष्य को जीवन का सही अर्थ समझाया जा सकता है और शिक्षा द्वारा ही उसे अनुचित मार्ग से सदमार्ग पर लाया जा सकता है।”

स्वामी विवेकानन्द के अनुसार शिक्षा की परिभाषा
         ” शिक्षा मनुष्य में निहित दैवीय पूर्णता का प्रत्यक्षीकरण है!”

अरविन्द के अनुसार परिभाषा-

        ” शिक्षा का कार्य आत्मा को विकसित करने में सहायता देना है।”

➤शिक्षा में निहतार्थ (Indispensable in education) definitions of education

                             शिक्षा की उपर्युक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि शिक्षा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों के विकास का ही दूसरा नाम है।इन शक्तियों के द्वारा ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। कुछ विद्वानों ने शिक्षा का सम्बन्ध ज्ञान से स्थापित किया है।कभी-कभी कुछ लोग कौशल प्राप्ति को ज्ञान कह बैठते है।इस प्रकार शिक्षा केवल ज्ञान तक सिमित नही है।शिक्षा (education) जब तक जीवन के मूल्य,आदर्शो एवं मान्यताओं का परिचय नही देती है तब तक वह ‘शिक्षा’ नही कही जा सकती |

FAQ

  1. शिक्षा की परिभाषाएं definitions of education Shiksha Ki Paribhashayen
विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई शिक्षा की परिभाषाएं निम्न प्रकार हैं :-
  • कौटिल्य के अनुसार शिक्षा की परिभाषा “शिक्षा मानव को एक सुयोग्य नागरिक बनाना सिखाती है तथा उसका व्यक्तिगत विकास करती है।”
  • वॉशिंग के अनुसार शिक्षा की परिभाषा, “शिक्षा चैतन्य रूप में एक नियंत्रित प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन किए जाते हैं तथा व्यक्ति के द्वारा समाज में।”

2. शिक्षा की परिभाषा क्या है?

बड़े अर्थ में शिक्षा समाज में सदैव चलने वाली उद्देश्य पूर्ण सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि एवं व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार नागरिक को सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य  बनाया जाता है। शिक्षा की परिभाषाएँ

3. शिक्षा के तीन प्रमुख अंग क्या है?

शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है जिसके तीन अंग हैं –(1) शिक्षक, (2) बालक तथा (3) पाठ्यक्रम। इ

शिक्षा की परिभाषाएँ

error: Content is protected !!
×

बीएड नोट्स लेसन प्लान के लिए अभी करें

YOUTUBE CHANNEL Watch