बीएड के लिए एजुकेशन लोन कैसे लें Education Loan for B.Ed

बीएड के लिए एजुकेशन लोन कैसे लें – पूरी जानकारी (Step-by-Step Guide)

दोस्तों ! आज के समय में B.Ed (Bachelor of Education) करना शिक्षक बनने के लिए जरूरी योग्यता बन चुकी है। लेकिन कई छात्रों के लिए कॉलेज फीस, हॉस्टल, किताबें और अन्य खर्च उठाना आसान नहीं होता। ऐसे में Education Loan for B.Ed एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प है, जिससे आप बिना आर्थिक तनाव के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

विषय सूची

इस आर्टिकल में आप जानेंगे — Education Loan for B.Ed बीएड के लिए लोन कौन देता है, कितना मिल सकता है, ब्याज दर क्या है, और आवेदन कैसे करें।


■ बीएड के लिए एजुकेशन लोन क्या है? What is Education Loan for B.Ed?

एजुकेशन लोन वह ऋण है जो बैंक छात्रों को उनकी पढ़ाई के खर्च पूरे करने के लिए देता है।
इसमें शामिल खर्च:

● कॉलेज/यूनिवर्सिटी फीस
● एडमिशन फीस
● किताबें और स्टडी मटेरियल
● हॉस्टल/रहने का खर्च
● लैपटॉप/प्रोजेक्ट खर्च
● परीक्षा शुल्क


■ बीएड के लिए कौन-कौन बैंक लोन देते हैं? Which banks provide Education Loan for B.Ed

भारत में लगभग सभी बड़े बैंक Education Loan देते हैं:

● State Bank of India
● HDFC Bank
● ICICI Bank
● Axis Bank

सरकारी पोर्टल से एक साथ कई बैंकों में आवेदन कर सकते हैं:

● Vidya Lakshmi Portal

बीएड के लिए एजुकेशन लोन कैसे लें Education Loan for B.Ed

■ बीएड लोन की मुख्य विशेषताएँ Key Features of Education Loan for B.Ed

● लोन राशि

● ₹50,000 से ₹10 लाख तक (कॉलेज के अनुसार)

● ब्याज दर

● 8% – 13% (लगभग)

● गारंटी

● ₹4 लाख तक बिना गारंटी
● ₹4 लाख से ज्यादा पर गारंटर/सिक्योरिटी

● भुगतान कब शुरू होगा

● कोर्स खत्म होने के 6–12 महीने बाद EMI

● अवधि

● 5 से 10 साल तक


■ बीएड के लिए लोन लेने की पात्रता (Eligibility to take Education Loan for B.Ed )

● भारतीय नागरिक
● मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी में एडमिशन
● सह-आवेदक (माता/पिता/गार्जियन)
● बेसिक आय स्रोत


■ जरूरी दस्तावेज

● आधार कार्ड
● पैन कार्ड
● एडमिशन लेटर
● फीस स्ट्रक्चर
● 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन मार्कशीट
● पासपोर्ट फोटो
● गार्जियन की इनकम प्रूफ (Salary slip/ITR)


■ बीएड लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)

तरीका 1 – Vidya Lakshmi Portal से

Step 1

वेबसाइट खोलें – Vidya Lakshmi Portal

Step 2

रजिस्ट्रेशन करें

Step 3

Common Education Loan Form भरें

Step 4

Education Loan for B.Ed 3 बैंक चुनें

📚 अपने टॉपिक का लेसन प्लान
बनवाने के लिए चैट करें 🙏
💬 WhatsApp पर चैट करें

Step 5

दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें

Step 6

बैंक कॉल करके आगे की प्रक्रिया बताएगा


तरीका 2 – सीधे बैंक जाकर Education Loan for B.Ed

● नजदीकी बैंक शाखा जाएँ
● Education Loan फॉर्म लें और ठीक से भरें
● दस्तावेज जमा करें एक कॉपी अपने पास रखे
● 5–10 दिन में अप्रूवल मिल जायेगा


■ कितना खर्च आएगा? (उदाहरण)

अगर आपका बीएड खर्च ₹2,00,000 है:

● ब्याज: 10% के हिसाब से
● अवधि: 5 साल
● EMI लगभग: ₹4,200 प्रति माह हो सकती है

(यह बैंक के अनुसार अलग हो सकता है)


■ एजुकेशन लोन के फायदे Benefits of Education Loan

● पढ़ाई में रुकावट नहीं
● कम ब्याज दर
● टैक्स बेनिफिट (Section 80E)
● कोर्स के बाद EMI
● बिना गारंटी छोटे लोन


■ ध्यान रखने योग्य बातें Things to keep in mind

● CIBIL स्कोर अच्छा रखें
● जरूरत से ज्यादा लोन ना लें
● EMI समय पर भरें
● बैंक की शर्तें ध्यान से पढ़ें
● सब्सिडी स्कीम पूछें


■ क्या बीएड डिस्टेंस/IGNOU के लिए लोन मिल सकता है?

अगर आप डिस्टेंस/ओपन यूनिवर्सिटी से कर रहे हैं जैसे
● Indira Gandhi National Open University

तो कुछ बैंक लोन देते हैं, लेकिन रेगुलर कॉलेज को प्राथमिकता मिलती है। पहले बैंक से कन्फर्म करें।


निष्कर्ष

अगर आपके पास फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं तो Education Loan for B.Ed सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है
सरकारी पोर्टल से आवेदन करें या नजदीकी बैंक जाएँ। सही प्लानिंग के साथ आप बिना टेंशन अपना B.Ed पूरा कर सकते हैं और शिक्षक बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।


■ FAQ (पूछे जाने वाले प्रश्न)

● क्या बीएड के लिए लोन मिल जाता है?

हाँ, मान्यता प्राप्त कॉलेज में एडमिशन होने पर मिल जाता है।

● बिना गारंटी कितना लोन मिलेगा?

₹4 लाख तक।

● EMI कब शुरू होगी?

कोर्स खत्म होने के बाद।

● क्या स्टूडेंट खुद लोन ले सकता है?

नहीं, गार्जियन सह-आवेदक जरूरी है।


अच्छी पढ़ाई के लिए इन गैजेट का उपयोग करें?

Study Lamp – Night Study CHECK Now 

Tablet – Online Study CHECK Now 

Study Table Bed Table Premium CHECK Now

READ ALSO-

error: Content is protected !!