B.Ed & D.El.Ed PDF Store
Download Now
30 हिन्दी माइक्रो टीचिंग | 5 Skill Hindi Micro Teaching Lesson plan pdf

Hindi Micro Teaching Lesson Plan PDF

B.Ed & D.El.Ed के लिए 5 Skill आधारित माइक्रो टीचिंग लेसन प्लान

विषय सूची

माइक्रो टीचिंग (Micro Teaching) शिक्षक प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें शिक्षण कौशलों का अभ्यास छोटे स्तर पर किया जाता है। Micro Teaching Lesson Plan PDF B.Ed और D.El.Ed विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई ऐसी सामग्री है, जो शिक्षण कौशलों—जैसे प्रश्न कौशल, उदाहरण कौशल, श्यामपट्ट कौशल, पुनर्बलन कौशल आदि—को प्रभावी ढंग से विकसित करने में सहायता करती है।

इस पोस्ट में उपलब्ध माइक्रो टीचिंग लेसन प्लान छात्रों को Teaching Practice के लिए व्यवस्थित तैयारी में सहायता करता है।

प्रमुख शिक्षण कौशल
1. प्रस्तावना कौशल पाठ की शुरुआत रुचिकर ढंग से करना
2. उद्देश्य कथन कौशल छात्रों को पाठ के लक्ष्य स्पष्ट करना
3. प्रश्न कौशल सरल से कठिन तथा सोच विकसित करने वाले प्रश्न पूछना
4. स्पष्टीकरण कौशल विषय को स्पष्ट, क्रमबद्ध व उदाहरण सहित समझाना
5. उदाहरण कौशल जीवन से जुड़े उदाहरण देना
6. श्यामपट्ट कौशल साफ लेखन, सही स्थान तथा चित्र/रेखाचित्र का उपयोग
7. शिक्षण सहायक सामग्री कौशल चार्ट, चित्र, मॉडल आदि का प्रयोग
8. छात्र सहभागिता कौशल छात्रों को उत्तर देने व गतिविधि में शामिल करना
9. पुनर्बलन कौशल सही उत्तर पर प्रशंसा, संकेत और मुस्कान देना
10. पुनरावृत्ति कौशल सीखे गए बिंदुओं की पुनरावृत्ति
11. समापन कौशल पाठ का संक्षेप व निष्कर्ष
5 Skill Hindi Micro Teaching Lesson Plan PDF

प्रस्तावना कौशल आधारित पाठ योजना

Introduction Skill Based Lesson Plan Hindi

पाठ का स्वरूप: पाठ (___________)

कक्षा विषय दिनांक प्रकरण
8th हिन्दी (दिनांक) कामचोर
समय: 5–7 मिनट

पूर्वज्ञान: विद्यार्थी “कामचोर” नामक पाठ के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं।

प्रस्तावना – प्रश्नोत्तर

क्र.सं. छात्राध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ
1. संसार में सबसे बुद्धिजीवी प्राणी कौन है? मनुष्य
2. मनुष्य के जीवन की प्रथम आवश्यकता क्या है? भोजन
3. भोजन प्राप्ति के लिए मनुष्य क्या करता है? कार्य
4. कार्य से जी चुराने वाले को क्या कहते हैं? कामचोर
5. कामचोर के बारे में आप और क्या जानते हैं? समस्यात्मक प्रश्न
उद्देश्य कथन: आज हम “कामचोर” कहानी का अध्ययन करेंगे।

अवलोकन सारणी – मूल्यांकन सूची

क्र.सं. कौशल का घटक बारम्बारता सामान्य अच्छा बहुत अच्छा
1.पूर्वज्ञान का उपयोग
2.छात्रों के उत्तरों का तारतम्यता
3.उपयोग
4.मूल पाठ की अग्रसरता
5.सहायक उपकरण व साधन का प्रयोग
6.उपयुक्त अवधि सीमा
7.तकनीकी की उपयुक्तता
8.तत्कालिक घटनाओं से सम्बद्धता व रुचिपूर्णता
हस्ताक्षर सहपाठी पर्यवेक्षक
हस्ताक्षर दल निर्देशक

प्रश्न कौशल आधारित पाठ-योजना

Question Skill Based Lesson Plan

कक्षा7th दिनांक
विषयहिन्दी प्रकरणकथाकार प्रेमचन्द
कालांश समय5–7 मिनट

प्रश्नोत्तर

क्र.सं. छात्राध्यापक/छात्राध्यापिका कथन छात्र/छात्रा क्रियाएँ
1प्रेमचन्द के कितने उपन्यास हैं?11 उपन्यास
2प्रेमचन्द के उपन्यासों में से कौन-कौन से उपन्यास प्रसिद्ध हैं?गोदान, रंगभूमि, कर्मभूमि, गबन, कायाकल्प
3इन उपन्यासों में उनकी श्रेष्ठतम कृति कौनसी है?गोदान
4उनकी कीर्ति का अमर स्मारक होने के कारण कौनसा उपन्यास प्रसिद्ध है?गोदान उपन्यास
5गोदान उपन्यास का प्रमुख पात्र कौन है?होरी
6होरी किस वर्ग का प्रतिनिधि है?किसान वर्ग
7होरी की पत्नी का नाम क्या है?धनिया

अवलोकन सारणी – मूल्यांकन सूची

क्र.सं. कौशल का घटक 0 1–9 10–12 13–15 16–19
1.व्याकरणिक शुद्धता
2.प्रकरण से सम्बद्धता
3.स्तरानुरूप भाषा
4.संक्षिप्तता
5.पुनरावृत्ति
6.पूरी कक्षा को सम्बोधन व वितरण
7.उचित गति एवं ठहराव
8.प्रश्नों में तारतम्यता
9.प्रश्नों की पर्याप्तता
हस्ताक्षर सहपाठी पर्यवेक्षक
हस्ताक्षर/दल निर्देशक

व्याख्यान-कौशल आधारित पाठ-योजना

Lecture Skill Based Lesson Plan

विषय कक्षा प्रकरण दिनांक कालांश समय
हिन्दी 8 सर्वनाम 4 5–7 मिनट

शिक्षण क्रियाएँ

छात्राध्यापक/छात्राध्यापिका कथन छात्र/छात्रा क्रियाएँ
व्याख्या:
सर्वनाम दो शब्दों के मेल से बना है। सर्व और नाम। सर्व यानि सब और नाम यानी नाम वाले शब्द। वह विकारी शब्द, जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त हो, उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे – मैं, हम, मेरा, हमारा, तू, तुम, तुम्हारा, आप, वह, यह, ये, वे, कौन, क्या इत्यादि।

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं – पुरुषवाचक सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम, संबंधवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम।
विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे।
बोध प्रश्न
1. सर्वनाम किसे कहते हैं? वह विकारी शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त हो उसे सर्वनाम कहते हैं।
2. सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? छः भेद
3. सर्वनाम के छः भेदों के नाम बताओ? पुरुषवाचक, निजवाचक, निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक, संबंधवाचक एवं प्रश्नवाचक सर्वनाम।

अवलोकन सारणी

क्र.सं. कौशल का घटक बारम्बारता सामान्य अच्छा बहुत अच्छा
1.स्पष्ट प्रारम्भिक कथन
2.मुख्य कड़ियों का समावेश
3.जोड़ने वाली कड़ियों का प्रयोग
4.मुख्य कड़ियों का प्रयोग / समावेश
5.तकनीकी शब्दों के अर्थ का स्पष्टीकरण
हस्ताक्षर पर्यवेक्षक
हस्ताक्षर निर्देशक

श्यामपट्ट (Blackboard) कौशल

Blackboard Skill Micro Teaching Lesson Plan

1. सामान्य जानकारी

विषयहिंदी
कक्षाVI
पाठ का शीर्षक
शिक्षण कौशलश्यामपट्ट (Blackboard) कौशल
समय5–7 मिनट
शिक्षण विधिव्याख्या सह प्रश्नोत्तर
शिक्षण सहायक सामग्रीश्यामपट्ट, चॉक, डस्टर

2. उद्देश्य

  1. संज्ञा की परिभाषा बता सकेंगे।
  2. संज्ञा के उदाहरण पहचान सकेंगे।
  3. श्यामपट्ट पर लिखे गए बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ सकेंगे।

3. पूर्व ज्ञान परीक्षण

  • बच्चों, क्या आप अपने आस-पास की चीज़ों के नाम बता सकते हो?
  • किताब, कुर्सी, राम, स्कूल आदि।

4. शिक्षण प्रक्रिया

शिक्षक क्रिया छात्र क्रिया
श्यामपट्ट के ऊपर साफ-सुथरे अक्षरों में शीर्षक लिखता है – “संज्ञा” छात्र ध्यान से देखते हैं
संज्ञा की परिभाषा श्यामपट्ट के मध्य भाग में स्पष्ट रूप से लिखता है छात्र पढ़ते हैं
उदाहरण नीचे क्रमबद्ध रूप में लिखता है छात्र उदाहरण समझते हैं
महत्वपूर्ण शब्दों को रेखांकित करता है छात्र ध्यान केंद्रित करते हैं

5. श्यामपट्ट पर लेखन

संज्ञा
जिस शब्द से किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव का बोध हो, उसे संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: राम, सीता, किताब, विद्यालय, खुशी

6. मूल्यांकन प्रश्न

  1. संज्ञा किसे कहते हैं?
  2. दो संज्ञा शब्द लिखो।

7. समापन

  • शिक्षक श्यामपट्ट पर लिखे बिंदुओं को दोहराता है।
  • छात्रों से संक्षेप में उत्तर पूछता है।

8. गृहकार्य

अपने घर से जुड़ी 5 संज्ञा शब्द लिखकर लाओ।

पुनर्बलन कौशल आधारित पाठ-योजना

Reinforcement Skill Based Lesson Plan

कक्षा दिनांक विषयहिन्दी गद्य
प्रकरणहमारा राष्ट्रीय ध्वज कालांश
समय-मिनट

छात्राध्यापक/छात्राध्यापिका कथन

क्र.सं. छात्राध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ पुनर्बलन
1हमारे राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग की पट्टियाँ हैं?तीन रंग कीअच्छा
2सबसे ऊपर कौनसे रंग की पट्टी है?केसरियाशाबाश
3बीच में कौनसे रंग की पट्टी है?सफेदअच्छा
4सबसे नीचे कौनसे रंग की पट्टी है?हरे रंग कीअच्छा
5सफेद रंग के बीच में क्या बना हुआ है?चक्रबहुत अच्छा
6चक्र का रंग कैसा है?नीलाशाबाश
7केसरिया रंग किसका प्रतीक है?त्याग और वीरताबहुत अच्छा
8सफेद रंग किसका प्रतीक है?सत्य और ज्ञान काअच्छा
9हरा रंग किसका प्रतीक है?समृद्धि और सम्पन्नताबहुत अच्छा

अवलोकन सारणी – मूल्यांकन सूची

क्र.सं. कौशल का घटक 0–9 सामान्य अच्छा बहुत अच्छा
1.मौखिक स्वीकृति
2.भाव स्वीकृति
3.समीपता पुनर्बलन
4.सकारात्मक अशाब्दिक संकेत
5.सकारात्मक शाब्दिक संकेत
6.अतिरिक्त अर्थ संकेत
7.नकारात्मक शाब्दिक प्रबलन
8.नकारात्मक अशाब्दिक प्रबलन
हस्ताक्षर सहपाठी पर्यवेक्षक
हस्ताक्षर/दल निर्देशक

उदाहरण सहित दृष्टान्त कौशल

Illustration Skill Based Lesson Plan

कक्षादिनांक
विषयहिन्दीप्रकरणभाषा
कालांशसमय5–7 मिनट

शिक्षण बिन्दु एवं कथन

शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापक/छात्राध्यापिका कथन छात्र/छात्रा क्रियाएँ
भाषा भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर, लिखकर व पढ़कर अपने मन के भावों या विचारों का आदान-प्रदान करता है।

उदाहरण: मान लीजिए आपको एक कप चाय की आवश्यकता है। इस भाव, विचार या इच्छा को तीन रूपों में व्यक्त किया जा सकता है।

1. कप या चाय की केतली की ओर उंगली या हाथ से संकेत कर मांगना।
2. मौखिक ध्वनि द्वारा – कृपया मुझे एक कप चाय दीजिए।
3. कागज पर लिखकर भी चाय मांग सकते हैं।
विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे।

बच्चे ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं।
अन्य उदाहरण मौखिक भाषा: टेलीफोन, दूरदर्शन, भाषण, वार्तालाप, रेडियो।

लिखित भाषा: पत्र-लेखन, पत्रिका, समाचार पत्र आदि।
बच्चे ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं।

शिक्षण के उपरांत पूछे गए प्रश्न

  1. भाषा किसे कहते हैं?
  2. मौखिक भाषा किसे कहते हैं?
  3. लिखित भाषा किसे कहते हैं?
  4. सांकेतिक भाषा किसे कहते हैं?

अवलोकन सारणी

क्र.सं. कौशल का घटक 0 1 2 3 4 5 6–9 सामान्य अच्छा बहुत अच्छा
1.दृष्टान्त सुगम व सरल थे
2.दृष्टान्त प्रासंगिक थे।
3.दृष्टान्त रोचक थे।
4.छात्रों के उत्तरों से उनके बोध की जानकारी होती थी।
5.दृष्टान्त में आगमन-निगमन विधि प्रयुक्त की थी।
6.दृष्टान्त की संख्या समुचित थी।
7.छात्रों द्वारा दृष्टान्त दिए गए थे।
8.छात्रों ने प्रत्यय को समझ लिया था।
हस्ताक्षर सहपाठी पर्यवेक्षक
हस्ताक्षर/दल निर्देशक

30 हिन्दी Micro Teaching Lesson Plans

इसी प्रकार से हमने हिंदी विषय के टॉपिक्स पर सभी 5 Skill Micro Teaching Lesson Plan PDF तैयार की हैं, जिसे आप Purchase करके अपने micro teaching lesson plan pdf तैयार कर सकते हैं।

PDF EBOOK में कुल 30 माइक्रो टीचिंग लेसन प्लान शामिल हैं:

प्रस्तावना कौशलIntroduction Skill
प्रश्न कौशलQuestioning Skill
स्पष्टीकरण कौशलExplanation Skill
उदाहरण कौशलIllustration Skill
पुनर्बलन कौशलReinforcement Skill
श्यामपट्ट कौशलBlackboard Skill
30 हिन्दी Micro Teaching 5 Skill Lesson Plan PDF

Micro Teaching Lesson Plan PDF

B.Ed और D.El.Ed विद्यार्थियों के लिए 30 हिन्दी Micro Teaching Lesson Plans की PDF Ebook।

Micro Teaching Lesson Plan PDF Download

इस प्रकार प्रस्तुत micro teaching lesson plan pdf शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाता है। यह शिक्षण कौशलों को आत्मसात करने में सहायक होता है और Classroom Teaching के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में उपयोगी है।

error: Content is protected !!
✖
B.Ed Notes और Lesson Plan के लिए जुड़ें
▶ YouTube Channel देखें WhatsApp Channel Join करें ✈ Telegram Channel Join करें