हाशियाकरण marginalization
हाशियाकरण Marginalization —
आप कॉपियों के जिन पन्नों पर लिखते हैं उनकी बाईं ओर खाली जगह होती है जहाँ आम तौर पर लिखा नहीं जाता है। उसे पन्ने का हाशिया कहा जाता है। कुछ ऐसा ही समाज में भी होता है। हाशियाई का मतलब होता है कि जिसे किनारे या हाशिये पर ढकेल दिया गया हो।
ऐसे में वह व्यक्ति चीजों के केन्द्र में नहीं रहता। समाज में हाशियाकरण की वजह यह हो सकती है कि वे एक अलग भाषा बोलते हैं,अलग रीति-रिवाज अपनाते हैं या बहुसंख्यक समुदाय के मुकाबले किसी दूसरे धर्म के हैं। फासले और अलग-थलग किए जाने का यह अहसास समुदायों को संसाधनों और मौकों का फायदा उठाने से रोक देता है।
इसका मतलब यह है कि हाशियाकरण किसी एक ही दायरे में तबकों को महसूस नहीं होता । आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सभी दायरे समाज के हाशियाई महसूस करने के लिए विवश करते हैं।
हाशियाकरण की परिभाषाएँ (Definitions of हाशियाकरण marginalization ) –
शब्दकोष के अनुसार, “हाशियाकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक समूह के व्यक्तियों को कम महत्त्व दिया जाता है। ”
वेब परिभाषा–“हाशियाकरण वह प्रक्रिया है जिसमें कोई चीज या कोई व्यक्ति समूह किनारे की ओर धकेल दिया जाता है तथा उसका महत्त्व कम आँका जाता है। यह एक सामाजिक अवधारणा है।
एनसाक्लोपीडिया के अनुसार, “हाशियाकरण से अभिप्राय हाशिए पर लाने से है और इस प्रकार केन्द्र में स्थित सुविधाओं एवं शक्तियों से बाहर करना है।
हाशियाकरण marginalization
यह भी पढ़ें-

















![LESSON PLAN IN HINDI PDF Hindi Lesson Plan - हिंदी पाठ योजना - हिंदी लेसन प्लान B.ed lesson plan in hindi pdf 2024 [Free] Hindi Lesson Plan For B.Ed And DELED](https://rlkclasses.in/wp-content/uploads/2025/01/1000000718.webp)
