B.Ed & D.El.Ed PDF Store
📥 Download Now
भूगोल की अच्छी पाठ्यपुस्तक की विशेषताएँ

भूगोल की अच्छी पाठ्यपुस्तक की विशेषताएँ
characteristics of a good text-book of geography.

हेल्लो दोस्तों आज हम एक अच्छी पाठ्यपुस्तक की विशेषताएँ के बारे बात करने वाले है किसी भी पुस्तक की अच्छी विशेषताएँ ही उसे आकर्षक बनाती है …आइये इस पर चर्चा करते है …

भूगोल की अच्छी पाठ्यपुस्तक में निम्नलिखित विशेषतायें होनी चाहिये-

1. नवीनतम सूचना तथा प्रदत्तों का समावेश होना चाहिये ।

2.नवीन पारिभाषिक शब्द, तथ्य, सिद्धान्त एवं संकल्पनाओं की सोदाहरण व्याख्या तथा स्पष्टीकरण पर ध्यान देना चाहिये ।

3. मानचित्रों में नदी, पर्वत, पहाड़, पठार आदि के अंकन की शुद्धता तथा रंगों का समुचित प्रयोग होना चाहिये ।

4. मानचित्रों में प्रदर्शित सभी राजनैतिक सीमाओं का भारतीय सर्वेक्षण विभाग की मान्यताओं के अनुरूप होनी चाहिये

5. प्रान्तीयता तथा संकुचित राष्ट्रीयता, जातीयता एवं साम्प्रदायिकता जैसी भावनाओं को हतोत्साहित करने के लिए प्रयत्न का प्रदर्शन ।

6. निष्पक्ष ढंग से देश तथा विदेशों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का चित्रण करना चाहिये ।

7. पर्याप्त संख्यक चित्र, रेखाचित्र आरेख, लेखाचित्र आदि के माध्यम से भौगोलिक तथ्यों का स्पष्टीकरण होना और वितरण मानचित्रों का समावेश होना ।

8.भौगोलिक तथ्यों के प्रतिपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उदारता तथा नैतिकता का प्रदर्शन होना चाहिये ।

9.भूगोल पाठ्यक्रमानुसार पाठ्यपुस्तक की रचना करना तथा अधिगम एवं शिक्षण सूत्रों के प्रयोग हेतु अनुकूल एवं पर्याप्त अवसर होना चाहिये । पाठ्यपुस्तक की विशेषताएँ

10. पाठ्यपुस्तक का प्रेरणास्पद होना ताकि छात्र उच्च स्तरीय एवं गहन अध्ययन के लिए प्रेरित हो सके।

11. नवाचारिक तथ्य, सूचनाएँ तथा मन्द एवं तीव्रबुद्धि के छात्रों के लिए भी उपयुक्त अधिगम सामग्रियों का समावेश होना चाहिये ।

12. अन्तर्राष्ट्रीय अवबोध, पारस्परिक अन्तर्निर्भरता तथा अन्योन्याश्रित सम्बन्ध पर प्रकाश डालने के लिए समुचित प्रबन्ध होना चाहिये ।

13. पर्याप्त मात्रा में अभ्यास के लिये प्रश्नों का समावेश किया जाना और सहसम्बन्धीय विधि से भौगोलिक ज्ञान का प्रस्तुतीकरण किया जाना चाहिये ।  पाठ्यपुस्तक की विशेषताएँ


यह भी पढ़ें-

error: Content is protected !!
✖
B.Ed Notes और Lesson Plan के लिए जुड़ें
▶ YouTube Channel देखें WhatsApp Channel Join करें ✈ Telegram Channel Join करें