📘 B.Ed PDF Store

बीएड व डीएलएड के सभी विषयों के Lesson Plan PDF डाउनलोड करने के लिए स्टोर पर जाएं

📥 Download PDF Now

✔ Lesson Plan ✔ Sessional Work ✔ Notes ✔ Micro Teaching

विज्ञान पाठ योजना pdf | प्रकरण- स्वास्थ्य एवं रोग | science lesson plan in hindi pdf download

दोस्तों स्वागत है हमारे इस लेसन प्लान वाले ब्लॉग में जिस पर आपको सभी प्रकार के  विज्ञान पाठ योजना pdf class 6 7 8 9 10 के लिए  फ्री और पैड मिल जायेंगे …विज्ञान पाठ योजना science lesson plan in hindi pdf download

यहाँ पर हम रोजाना लेसन प्लान लेकर आते है जो सभी कक्ष्याओ के लिए उपयोगी होते है

आज हम यहाँ क्लास 6,7,8,9,10 के लिए B.ed विज्ञान पाठ योजना class 6 7 8 लेकर आये है जो प्रकरणस्वास्थ्य एवं रोग पर है आशा करते है की यह लेसन प्लान आपकी आवश्यकता को पूर्ण करेगा…….

ऐसे और अधिक लेसन प्लान्स के लिए आप हमे यहाँ फॉलो कर सकते है टेलीग्राम पर…

science lesson plan in hindi class 8

विज्ञान पाठ योजना pdf

lesson plan in hindi class 6 7 8 9 10

पाठ्य योजना (जीव विज्ञान पाठ योजना)


पाठ्य योजना क्रमांक–                               दिनांक

कक्षा–                                                       वर्ग

प्रकरणस्वास्थ्य एवं रोग                            कालखण्ड– प्रथम

विषय– जीव विज्ञान                                    औसत आयु

विद्यालय

1.सामान्य उद्देश्य-

  1. छात्रों में जीव विज्ञान के प्रति रूचि एवं जिज्ञासा जाग्रत करना
  2. छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
  3. विद्मेंयार्थियों में अपेक्षित व्यवहार परिवर्तित करना
  4. छात्रों में जीव विज्ञान के विभिन्न शब्दों का ज्ञान होना

2.विशिष्ट उद्देश्य–       छात्रों को स्वास्थ्य एवं रोग के बारें में विस्तृत जानकारी देना

3.शिक्षण सहायक सामग्री –     लपेट फलक श्यामपट्ट, स्वास्थ्य एवं रोग का चार्ट

4.पूर्व ज्ञान-         छात्र स्वास्थ्य एवं रोग के बारें में आंशिक ज्ञान रखते है

5.प्रस्तावना –

प्रश्न सम्भावित उत्तर
1.  ऐसे जीव जिन्हें हम आँखों से नहीं देख सकते हैं, एक जीव कहलाते हैं।  सूक्ष्मजीव
2.  सूक्ष्म जीव कितने प्रकार के होते हैं ?  2
3.  2 प्रकार के सूक्ष्मजीव कौनसे है ?  लाभदायक व हानिकारक
4.  हानिकारक सूक्ष्मजीव मनुष्यों तथा जन्तुओं में क्या उत्पन्न करते है?  अनेक रोग
5.  रोग की परिभाषा,संक्रामक व मम्प्स रोग के बारे में आप क्या जानते है? समस्यात्मक प्रश्न

 

6.उद्देश्य कथन-

आज हम स्वास्थ्य एवं रोग के अन्तर्गत रोग की परिभाषा, संक्रामक रोग व मम्प्स रोग के बारे में अध्ययन करेंगे।

 

प्रस्तुतीकरण

शिक्षण विधियाँ –    1.व्याख्यात्मक विधि   2.प्रश्नोतर विधि

विषय वस्तु का क्रमिक विकास – 

1. प्रथम अन्विति: प्लस पोलियो अभियान एवं रोग की परिभाषा

2. द्वितीय अन्विति: संक्रामक रोग एवं मम्प्स रोग

विज्ञान पाठ योजना pdf

प्रथम अन्विति:

विषय वस्तु शिक्षक क्रिया छात्र क्रिया श्यामपट्ट कार्य

प्लस पोलियो अभियान –

शिक्षक कथन-पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान भारत ने डब्‍ल्‍यूएचओ वैश्विक पोलियो उन्‍मूलन प्रयास के परिणाम स्‍वरूप 1995 में पल्‍स पोलियो टीकाकरण (पीपीआई) कार्यक्रम आरंभ किया ‘ इस कार्यक्रम के तहत 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्‍चों को पोलियो समाप्‍त होने तक हर वर्ष दिसंबर और जनवरी माह में ओरल पोलियो टीके (ओपीवी) की दो खुराकें दी जाती हैं’ यह अभियान सफल सिद्ध हुआ है और भारत में पोलियो माइलिटिस की दर में काफी कमी आई है’ छात्र-छात्राओं ने प्लस पोलियो अभियान के बारें में समझा व ध्यानपूर्वक सुना
विकासात्मक प्रश्न प्रश्न-1.प्लस पोलियो अभियान कब चलाया गया? 1995
प्रश्न-2. पोलियो की खुराक पिलाई जाती है ? 5 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को
प्रश्न-3. रोगों के बारे में आप क्या जानते है ? निरुतर

रोग की परिभाषा –

शिक्षक कथन- जब कोई भी व्यक्ति स्वस्थ रहता है, तो उसकी नियमित होने वाली जैविक क्रियाएँ सुचारू रूप से निरन्तर व सही प्रकार से चलती रहती हैं। परन्तु जब कभी हमारे शरीर में सूक्ष्म जीवों जैसे-वायरस, बेक्टिरिया आदि का संक्रमण होजाता है, तो हमारे शरीर की जैविक क्रियाएँ प्रभावित होती हैं और वह जैविक क्रियाएँ सुचारू रूप से सम्पन्न नहीं हो पाती हैं और धीरे-धीरे हमारा शरीर कमजोर होने लगता है।

अतः हमारे शरीर में अनेक बिमारियाँ उत्पन्न हो जाती हैं। और हम रोगी हो जाते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता हैकि शरीर में सुचारू रूप से चल रहे कार्य में व्यवधान को रोग कहते हैं।

छात्र-छात्राओं ने रोग की परिभाषा को समझा व नोट किया   

जैसे-वायरस, बेक्टिरिया आदि का संक्रमण हो

जाता है,

विज्ञान पाठ योजना pdf

  सामान्यीकरण प्रश्न उत्तर  
  प्रश्न 1. सूक्ष्मजीव के उदाहरण बताओ? वायरस, बेक्टिरिया
  प्रश्न 2. संक्रमण क्या होता है ? एक से दुसरे में फैलना

विज्ञान पाठ योजना pdf 

द्वितीय अन्विति

विषय वस्तु शिक्षक क्रिया छात्र क्रिया श्यामपट्ट कार्य

संक्रामक रोग-

शिक्षक कथन– जब किसी मनुष्य में कोई रोग उत्पन्न हो जाता है, तो उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। हमारे शरीर में कुछ रोग हवा, मपानी, सम्पर्क में आने से फैलते हैं क्योंकि इस प्रकार के रोग के सूक्ष्म जीव हवा में भी हो सकते हैं, पानी में भी हो सकते और कुछ सूक्ष्म जीवों का संक्रमण सम्पर्क में आने से हो जाता है, अत: ऐसे रोग जो हवा, पानी, सम्पर्क के माध्यम से फैलते हैं, संक्रामक रोग कहलाते हैं। संक्रामक रोग के उदाहरणों के अन्तर्गत अतिसार, पेचिस,

दाद, डिप्थीरिया आदि आते हैं।

छात्र-छात्राओं ने  संक्रामक रोग के बारें में समझा व नोट किया

 

विकासात्मक प्रश्न प्रश्न-1. रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर क्या होता है? रोग   
प्रश्न-2.रोग फैलते है? सम्पर्क,वायु द्वारा
प्रश्न-3. संक्रामक रोगों तथा उनके उदाहरणों के बारे में आप क्या जानते हैं? निरुतर

मम्प्स रोग-

शिक्षक कथन– यह रोग विषाणुओं द्वारा फैलने वाला संक्रामक रोग है जो तंत्रिका और ग्रन्थियों ग्रंथिल उत्तकों के प्रति संवेदी होता है। इससे लार ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। यह संक्रमण अन्य अंग में भी फैल सकता है। इस रोग के विषाणु का नाम मिक्सोवाइरस पैराटाइटिस हैशीत तथा बसंत ऋतु में तेजी से फैलने वाला यह रोग 5-15 वर्ष के बच्चों में प्रायः देखा जाता है। इस रोग में लार ग्रंथियो में सूजन आ जाती है और यह छींकने से व खाँसने से फैलता है। जिस तरफ सूजन आती है उसी तरफ के कान में दर्द होता है। मुँह खोलने में तकलीफ होती है। रोग जब

चरम सीमा में होता है, तो तेज बुखार, सिरदर्द आदि लक्षण दिखाई देते हैं।

इससे बचने के लिए बच्चे को MMR टिका 15 माह का होने पर लगवा लेना चाहिए ।

इसके उपचार के लिए रोगी से दूर रहना, शरीर क

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना, लाक्षणिक चिकित्स

करवाना। प्रतिजैविकों का उपयोग करना आदि है।

छात्र-छात्राओं ने मम्प्स रोग के बारें में समझा व नोट किया

तेज बुखार, सिरदर्द आदि लक्षण दिखाई देते हैं।

 

  सामान्यीकरण प्रश्न उत्तर  
  प्रश्न 1.  मम्प्स रोग के विषाणु का नाम क्या है? मिक्सोवाइरस पैराटाइटिस
  प्रश्न 2. मम्प्स रोग के लक्षण बताओ? बुखार, सिरदर्द

विज्ञान पाठ योजना pdf

पुनरावृति विज्ञान पाठ योजना pdf 

प्रश्न-1 संक्रमण किसे कहते है?
प्रश्न-2 सूक्ष्मजीव के उदाहरण बताओ?
प्रश्न-3 मम्प्स रोग के विषाणु का नाम क्या है?

विज्ञान पाठ योजना pdf

अभ्यास कार्य
प्रश्न रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिये
प्रश्न-1 प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत ……….में हुई.
प्रश्न-2 मम्प्स रोग के विषाणु का नाम …………. है
प्रश्न-3 मम्प्स से बचने के लिए बच्चे को MMR टिका ……..माह का होने पर लगवा लेना चाहिए

विज्ञान पाठ योजना pdf

गृहकार्य
प्रश्न-1 मम्प्स रोग के बारें में विस्तार से लिखिए ?
प्रश्न-2 संक्रामक रोग के बारे में वर्णन कीजिये ?

विज्ञान पाठ योजना pdf

B.ed विज्ञान पाठ योजना pdf in hindi download – विज्ञान पाठ योजना pdf

यह भी पढ़ें –

🔥 आपके लिए चुने गये बेस्ट प्रोडक्ट्स

Best Study Table for Students

Best Study Table

अभी देखें
Study Table with Bookshelf Storage

Study table with book shelf

Check Now
Bluetooth Neckband Earphones for Music and Calls

Bluetooth Neckband

Check Now
error: Content is protected !!
×

बीएड नोट्स लेसन प्लान के लिए अभी करें

YOUTUBE CHANNEL Watch