📘 B.Ed PDF Store

बीएड व डीएलएड के सभी विषयों के Lesson Plan PDF डाउनलोड करने के लिए स्टोर पर जाएं

📥 Download PDF Now

✔ Lesson Plan ✔ Sessional Work ✔ Notes ✔ Micro Teaching

Swami Vivekananda Lesson Plan in hindi pdf download

नमस्कार दोस्तों 👋
इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं स्वामी विवेकानंद पाठ योजना (Swami Vivekananda Lesson Plan) जो B.Ed और D.El.Ed विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस लेसन प्लान में आप जानेंगे विवेकानंद जी के जीवन, शिक्षण विचारों और प्रेरक संदेशों के बारे में।

अगर आप Swami Vivekananda Lesson Plan in Hindi PDF ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए परफेक्ट है।
नीचे दिए गए उदाहरण और सारणी फॉर्मेट में आप इसे अपनी B.Ed फाइल या Teaching Practice में सीधे उपयोग कर सकते हैं।

👉 पूरी जानकारी पढ़ें और अंत में दिए गए लिंक से PDF डाउनलोड करें।

स्वामी विवेकानंद भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनके विचार आज भी शिक्षा, चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों के लिए मार्गदर्शन करते हैं।
इस पाठ योजना में हमने विवेकानंद जी के जीवन, उनके विचारों और शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण को सरल शब्दों में समझाया है।

स्वामी विवेकानंद लेसन प्लान

Swami Vivekananda Lesson Plan पाठ योजना: स्वामी विवेकानंद

विद्यालय का नाम अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें
कक्षा 8
कालांश 4
विषय सामाजिक अध्ययन (नागरिकशास्त्र/इतिहास)
वर्ग A
दिनांक  
अवधि 30 मिनट
प्रकरण स्वामी विवेकानंद

Swami Vivekananda Lesson Plan in hindi pdf

शिक्षण के उद्देश्य Swami Vivekananda Lesson Plan 

क्र.स. शिक्षण उद्देश्य अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
1. ज्ञानात्मक 1. विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के जीवन और सिद्धांतों का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
2. अवबोध 1. विद्यार्थी उनके शिकागो भाषण के महत्व की व्याख्या कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी उनके ‘उठो, जागो और तब तक न रुको…’ संदेश का वर्गीकरण कर सकेंगे।
3. अनुप्रयोग 1. विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग कर सकेंगे।
4. कौशल 1. विद्यार्थी अभिनय के माध्यम से स्वामी जी के प्रेरणादायक विचारों को प्रस्तुत कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी स्वामी जी के प्रमुख कथनों की सूची तैयार कर सकेंगे।
5. अभिवृत्ति 1. छात्र स्वामी जी के राष्ट्रीय एकता और आत्मविश्वास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकेंगे।
6. अभिरुचि 1. छात्रों में स्वामी जी के दर्शन और राम कृष्ण मिशन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की रुचि विकसित हो सकेगी।

Swami Vivekananda Lesson Plan in hindi pdf

शिक्षण विधियाँ, सहायक सामग्री, पूर्वज्ञान

शिक्षण विधियाँ: व्याख्यान विधि, प्रश्नोत्तर विधि, कहानी कथन विधि

सहायक सामग्री: लपेट फलक, संकेतक, चॉक, श्यामपट्ट, स्वामी विवेकानंद का चित्र और उनके प्रमुख संदेशों को दर्शाता हुआ चार्ट आदि।

पूर्वज्ञान: विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं।

Swami Vivekananda Lesson Plan in hindi pdf

प्रस्तावना

क्र. स. छात्र अध्यापक क्रियाएं छात्र क्रियाए
1. भारत का भविष्य कौन है? युवा
2. भारत के युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत कौन हैं? स्वामी विवेकानंद
3. स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध संदेश क्या है? उठो, जागो और तब तक न रुको…
4. स्वामी विवेकानंद के बारे में आप विस्तार से क्या जानते हैं? समस्यात्मक

Swami Vivekananda Lesson Plan in hindi pdf

उद्देश्य कथन

विद्यार्थियों आज हम स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके दर्शन, राष्ट्र को दिए उनके संदेशों और शिकागो धर्म संसद में उनके योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे।

Swami Vivekananda Lesson Plan in hindi pdf

प्रस्तुतीकरण Swami Vivekananda Lesson Plan in hindi pdf

शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापक क्रियाएं छात्र क्रियाएं श्यामपट्ट कार्य
1. जीवन परिचय

विकासात्मक प्रश्न-
1. स्वामी जी का जन्म कब हुआ था?
2. उनका वास्तविक नाम क्या था?
3. स्वामी जी के गुरु कौन थे?

छात्र अध्यापक कथन-
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस थे, जिनसे उन्होंने अद्वैत वेदांत की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना को जगाया।

बोध प्रश्न –
1. स्वामी विवेकानंद का जन्म कब मनाया जाता है?
2. उनके गुरु का क्या नाम था?

12 जनवरी 1863 को।

नरेंद्रनाथ दत्त।

निरुत्तर।

विद्यार्थी ध्यान पूर्वक सुनेंगे और समझेंगे।

12 जनवरी (युवा दिवस)।

श्री रामकृष्ण परमहंस।

वास्तविक नाम: नरेंद्रनाथ दत्त

जन्म: 12 जनवरी 1863

गुरु: श्री रामकृष्ण परमहंस
युवा दिवस: 12 जनवरी

2. शिकागो धर्म संसद

विकासात्मक प्रश्न-
1. स्वामी जी किस लिए प्रसिद्ध हैं?
2. उन्होंने किस देश में भारत का प्रतिनिधित्व किया था?
3. शिकागो भाषण की मुख्य बातें क्या थीं?

छात्र अध्यापक कथन-
1893 में स्वामी जी ने अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत “मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों” से की, जिसने पूरे हॉल को तालियों से गूँजायमान कर दिया। उन्होंने विश्व को भारतीय संस्कृति के सहिष्णुता, सार्वभौमिकता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान के सिद्धांत से अवगत कराया। इस भाषण ने उन्हें विश्व भर में पहचान दिलाई।

बोध प्रश्न –
1. स्वामी जी ने किस वर्ष शिकागो में भाषण दिया?
2. शिकागो भाषण में उन्होंने किस सिद्धांत पर जोर दिया?

उनके विचारों के लिए।

अमेरिका में।

निरुत्तर।

विद्यार्थी तथ्य को ध्यान पूर्वक सुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में नोट करेंगे।

1893 में।

सहिष्णुता और सार्वभौमिकता।

घटना: विश्व धर्म संसद (1893)
स्थान: शिकागो, अमेरिका
मुख्य संदेश: सार्वभौमिकता और सहिष्णुता
3. प्रमुख संदेश और योगदान

विकासात्मक प्रश्न-
1. शिकागो भाषण के बाद स्वामी जी ने क्या किया?
2. उन्होंने कौन सा मिशन स्थापित किया?
3. स्वामी जी का युवाओं को क्या संदेश है?

छात्र अध्यापक कथन-
स्वामी विवेकानंद ने 1897 में अपने गुरु के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का उद्देश्य लोक कल्याण और आध्यात्मिक विकास था। उनका सबसे महत्वपूर्ण संदेश है: “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।” उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, निर्भीकता और निःस्वार्थ सेवा का पाठ पढ़ाया।

बोध प्रश्न –
1. रामकृष्ण मिशन की स्थापना कब हुई?
2. स्वामी जी का मुख्य संदेश क्या है?

रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

रामकृष्ण मिशन।

निरुत्तर।

विद्यार्थी ध्यान पूर्वक सुनेंगे।

1897 में।

“उठो, जागो और तब तक न रुको…”

मिशन: रामकृष्ण मिशन (1897)
संदेश: आत्मविश्वास, निःस्वार्थ सेवा।

 

मूल्यांकन प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (या रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए):

  • स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम **……..** था।
  • स्वामी जी ने शिकागो में विश्व धर्म संसद को किस वर्ष संबोधित किया?
  • स्वामी जी ने अपने गुरु के नाम पर **……..** की स्थापना की।
  • 12 जनवरी को **……..** दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • स्वामी विवेकानंद के कोई दो प्रेरणादायक कथन बताइए।

 

गृहकार्य

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के महत्व का संक्षेप में वर्णन कीजिए और उनके द्वारा स्थापित मिशन के उद्देश्यों को लिखिए।


👉 इसी तरह के और B.Ed Lesson Plan देखने के लिए विजिट करें https://rlkclasses.in या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें https://telegram.me/rlk_classes

 

यह भी देखें-

🔥 आपके लिए चुने गये बेस्ट प्रोडक्ट्स

Best Study Table for Students

Best Study Table

अभी देखें
Study Table with Bookshelf Storage

Study table with book shelf

Check Now
Bluetooth Neckband Earphones for Music and Calls

Bluetooth Neckband

Check Now
error: Content is protected !!
×

बीएड नोट्स लेसन प्लान के लिए अभी करें

YOUTUBE CHANNEL Watch