Social science lesson plan in hindi pdf
परिचय-
अगर आप B.Ed, D.El.Ed या BTC के विद्यार्थी हैं और Social Science Lesson Plan in Hindi PDF Class 8 ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ आपको कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र) के महत्वपूर्ण अध्यायों के Lesson Plan हिंदी में मिलेंगे। इन Social Studies Lesson Plan in Hindi में उद्देश्य (Objectives), शिक्षण सहायक सामग्री (Teaching Aids), पूर्व ज्ञान, प्रस्तुतीकरण (Presentation), ब्लैकबोर्ड कार्य और मूल्यांकन (Evaluation) जैसे सभी आवश्यक भाग शामिल किए गए हैं।
इन PDF को आप Teaching Practice, Internship, Micro Teaching और B.Ed Assignment के लिए आसानी से डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं।
यहाँ हम आपको आज 25 Class 8 social science lesson plan in hindi pdf दे रहे है जिसका सैंपल यहाँ दिया गया है…
Social science lesson plan in hindi pdf
| विद्यालय का नाम : [यहाँ अपने विद्यालय का नाम लिखें] | कक्षा-8 |
| दिनांक- | विषय– सामाजिक विज्ञान (इतिहास) |
| कालांश- | समयावधि-30 मिनट |
| प्रकरण- महिला सुधार आंदोलन और समाज सुधारक | |
शिक्षण उद्देश्य एवं अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन- History Lesson Plan on Women’s Reforms
| शिक्षण उद्देश्य | अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन |
| 1. ज्ञानात्मक | (i) विद्यार्थी 19वीं सदी के प्रमुख समाज सुधारकों (जैसे राजा राममोहन राय, ज्योतिराव फुले) के नामों का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे। (ii) विद्यार्थी सती प्रथा, बाल विवाह और विधवा पुनर्विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। |
| 2. अवबोधात्मक | (i) विद्यार्थी प्राचीन काल और 19वीं सदी में महिलाओं की स्थिति के मध्य अंतर स्पष्ट कर सकेंगे। (ii) विद्यार्थी समाज सुधार आंदोलनों की आवश्यकता और उनके दूरगामी प्रभावों की व्याख्या कर सकेंगे। |
| 3. ज्ञानोपयोग | (i) विद्यार्थी वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व का विश्लेषण कर सकेंगे। (ii) विद्यार्थी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने के साहस और तार्किकता का जीवन में प्रयोग कर सकेंगे। |
| 4. कौशलात्मक | (i) विद्यार्थी प्रमुख समाज सुधारकों और उनके द्वारा किए गए कार्यों की एक समय-रेखा (Timeline) बना सकेंगे। (ii) विद्यार्थी महिला शिक्षा के लाभों को दर्शाने वाला एक पोस्टर या स्लोगन तैयार कर सकेंगे। |
| 5. अभिरुचि | (i) विद्यार्थी समाज सुधारकों की जीवनियों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को पढ़ने में रुचि विकसित करेंगे। (ii) विद्यार्थी सामाजिक समानता से संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के प्रति जिज्ञासु बनेंगे। |
| 6. अभिवृत्ति | (i) विद्यार्थी लैंगिक समानता (Gender Equality) और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण रखेंगे। (ii) विद्यार्थी रूढ़िवादी कुप्रथाओं के प्रति आलोचनात्मक और वैज्ञानिक नजरिया विकसित करेंगे। |
शिक्षण सहायक सामग्री: राजा राममोहन राय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और सावित्रीबाई फुले के चित्र, सती प्रथा उन्मूलन कानून का चार्ट, लपेटफलक, चॉक। social science lesson plan in hindi pdf
पूर्वज्ञान: विद्यार्थी जानते हैं कि पुराने समय में लड़कियों को स्कूल नहीं भेजा जाता था और वे ‘सती’ शब्द से सामान्य रूप से परिचित हैं।
प्रस्तावना- social science lesson plan in hindi pdf
| क्र.सं. | छात्राध्यापक क्रियाएँ | विद्यार्थी क्रियाएँ |
| 1. | प्राचीन काल में पति की मृत्यु के बाद पत्नी को क्या करना पड़ता था? | सती होना पड़ता था |
| 2. | क्या उस समय लड़कियों को पढ़ने की अनुमति थी? | नहीं, बहुत कम थी। |
| 3. | इन बुराइयों को दूर करने के लिए जो प्रयास हुए उन्हें क्या कहते हैं? | समाज सुधार आंदोलन |
| 4. | सती प्रथा को रोकने के लिए सबसे पहले किसने आवाज उठाई? | राजा राममोहन राय ने |
| 5. | महिला सुधार आंदोलनों के विभिन्न चरणों और अन्य समाज सुधारकों के बारे में आप क्या जानते हैं? | निरुत्तर (समस्यात्मक) |
उद्देश्य कथन: आज हम 19वीं और 20वीं सदी के दौरान महिलाओं की स्थिति बदलने वाले महान समाज सुधारकों और उनके आंदोलनों का विस्तार से अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण-
| शिक्षण बिन्दु | छात्राध्यापक क्रियाएँ | विद्यार्थी क्रियाएँ | विधि | श्यामपट्ट सार |
| 1. राजा राममोहन राय और सती प्रथा | विकासात्मक प्रश्न-
1.ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी? 2. सती प्रथा पर रोक कब लगी? राजा राममोहन राय एक प्रबुद्ध सुधारक थे। उन्होंने सती प्रथा जैसी अमानवीय परंपरा के विरुद्ध अभियान चलाया। उन्होंने प्राचीन ग्रंथों का प्रमाण देकर बताया कि यह धर्म के विरुद्ध है। उनके प्रयासों से 1829 में सती प्रथा पर पाबंदी लगा दी गई। उन्होंने ‘ब्रह्म समाज’ के माध्यम से महिलाओं की स्वतंत्रता और शिक्षा पर जोर दिया। बोध प्रश्न- सती प्रथा विरोधी कानून कब बना? ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की? |
राजा राममोहन राय। ध्यानपूर्वक सुनेंगे। 1829। राजा राममोहन राय। |
प्रश्नोत्तर व्याख्यान विधि |
1829: सती प्रथा निषेध। सुधारक: राजा राममोहन राय। |
| 2. विधवा विवाह और स्त्री शिक्षा | विकासात्मक प्रश्न-
1.विधवाओं की स्थिति सुधारने के लिए किसने काम किया? 2.पहली महिला शिक्षिका कौन मानी जाती हैं? विधवा पुनर्विवाह कानून कब बना? सावित्रीबाई फुले का योगदान क्या है? |
विद्यासागर। सावित्रीबाई फुले। महत्वपूर्ण बिंदु नोट करेंगे। 1856। स्त्री शिक्षा। |
चित्र प्रदर्शन |
1856: विधवा पुनर्विवाह। सावित्रीबाई: स्त्री शिक्षा की अग्रदूत। |
| 3. महिलाओं द्वारा स्वयं सुधार के प्रयास | विकासात्मक प्रश्न-
1.क्या महिलाएँ भी सुधार आंदोलनों में शामिल थीं? 2.’ताराबाई शिंदे’ ने कौन सी प्रसिद्ध किताब लिखी? 1.पंडिता रमाबाई ने कहाँ विधवा आश्रम खोला? 2.’स्त्रीपुरुषतुलना’ किसने लिखी? |
हाँ, बिल्कुल। स्त्रीपुरुष तुलना। ध्यानपूर्वक सुनेंगे। पुणे में। ताराबाई शिंदे। |
व्याख्यान व चर्चा | महिला सुधारक: रमाबाई, ताराबाई शिंदे, बेगम रुकैया। |
मूल्यांकन प्रश्न – social science lesson plan in hindi pdf
1.‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई?
(A) स्वामी दयानंद (B) ज्योतिराव फुले (C) राजा राममोहन राय (D) महात्मा गांधी
2. सती प्रथा निषेध अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ?
(A) 1829 (B) 1856 (C) 1929 (D) 1947
३. ‘स्त्रीपुरुषतुलना’ पुस्तक की लेखिका कौन थी?
(A) सावित्रीबाई फुले (B) ताराबाई शिंदे (C) पंडिता रमाबाई (D) मुमताज अली
4. रिक्त स्थान भरिए:
सावित्रीबाई फुले ने ………… के साथ मिलकर पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला।
5. सही या गलत: ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने विधवा विवाह का विरोध किया था। (सत्य/असत्य)
social science lesson plan in hindi pdf
गृहकार्य:
- सावित्रीबाई फुले के जीवन पर एक संक्षिप्त जीवनी लिखिए।
- समाज में आज भी महिलाओं के सामने कौन सी चुनौतियाँ हैं, उन पर अपने विचार व्यक्त करें।
निष्कर्ष-
उम्मीद है कि Social Science Lesson Plan in Hindi PDF Class 8 आपके Teaching Practice और B.Ed Assignments के लिए उपयोगी साबित होंगे। इन Lesson Plan की मदद से आप कक्षा में पढ़ाने की तैयारी को आसान बना सकते हैं। अगर आपको इसी तरह के और Lesson Plan, Notes और PDF चाहिए, तो हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध अन्य शैक्षणिक सामग्री भी जरूर देखें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। social science lesson plan in hindi pdf
25 social science lesson plan in hindi pdf class 8
Class 8 Download Pdf Class 7 Download Pdf Class 6 Download PdfRead Also-
- social science lesson plan in hindi pdf Class 6
- social science lesson plan in hindi pdf class 7
- B.ED. Final Lesson Plan in Hindi pdf Class 6 7 8
- समाज व विद्यालय में संबंध | Relation between school and Society
- इकाई पाठ योजना क्या होती है PDF 2026



















