📘 B.Ed PDF Store

बीएड व डीएलएड के सभी विषयों के Lesson Plan PDF डाउनलोड करने के लिए स्टोर पर जाएं

📥 Download PDF Now

✔ Lesson Plan ✔ Sessional Work ✔ Notes ✔ Micro Teaching

NCERT class 7 social science lesson plan pdf

class 7 social science lesson plan pdf

परिचय-

अगर आप B.Ed, D.El.Ed या BTC के विद्यार्थी हैं और Class 7 Social Science Lesson Plan PDF ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यहाँ आपको कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण अध्यायों के 25 Lesson Plan आसान और व्यवस्थित तरीके से मिलेंगे। इन Lesson Plan में उद्देश्य (Objectives), शिक्षण सहायक सामग्री (Teaching Aids), प्रस्तुतीकरण (Presentation), ब्लैकबोर्ड कार्य (Blackboard Work) और मूल्यांकन (Evaluation) जैसे सभी जरूरी भाग शामिल किए गए हैं।
इन class 7 social science lesson plan pdf को आप Assignment, Micro Teaching, Internship और Teaching Practice के लिए आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

class 7 social science lesson plan pdf

विद्यालय का नाम : [यहाँ अपने विद्यालय का नाम लिखें] कक्षा-7
दिनांक- [आज की तिथि] विषय– सामाजिक विज्ञान (भूगोल)
कालांश- [प्रथम/द्वितीय] समयावधि-30 मिनट
प्रकरण- मौसम और जलवायु

शिक्षण उद्देश्य एवं अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन-

शिक्षण उद्देश्य अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
1. ज्ञानात्मक (i) विद्यार्थी मौसम और जलवायु की परिभाषा दे सकेंगे।(ii) विद्यार्थी मौसम के तत्वों (तापमान, वर्षा, पवन) का नामोल्लेख कर सकेंगे।
2. अवबोधात्मक (i) विद्यार्थी मौसम और जलवायु के बीच मुख्य अंतर स्पष्ट कर सकेंगे।(ii) विद्यार्थी तापमान और वायुदाब के अंतर्संबंधों की व्याख्या कर सकेंगे।
3. ज्ञानोपयोग (i) विद्यार्थी मौसम पूर्वानुमान समाचारों का विश्लेषण कर सकेंगे।(ii) विद्यार्थी अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार खान-पान और पहनावे का औचित्य बता सकेंगे।
4. कौशलात्मक (i) विद्यार्थी थर्मामीटर, वायुदाबमापी और वर्षामापी के रेखाचित्र बनाने का कौशल विकसित करेंगे।
5. अभिरुचि (i) विद्यार्थी दैनिक मौसम की स्थिति को रिकॉर्ड करने और संबंधित लेख पढ़ने में रुचि लेंगे।
6. अभिवृत्ति (i) विद्यार्थी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति सजग और वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखेंगे।

शिक्षण सहायक सामग्री: विश्व का मानचित्र, थर्मामीटर (मॉडल), मौसम चार्ट, चॉक, डस्टर, लपेटफलक।

पूर्वज्ञान: विद्यार्थी धूप, वर्षा, ठंड और हवा जैसे शब्दों से सामान्यतः परिचित हैं।

प्रस्तावना- class 7 social science lesson plan pdf

क्र.सं. छात्राध्यापक क्रियाएँ विद्यार्थी क्रियाएँ
1. गर्मियों में हमें कैसा महसूस होता है? बहुत गर्मी और पसीना आता है
2. जब आसमान में बादल छा जाते हैं, तो क्या होता है? अंधेरा हो जाता है और बारिश की संभावना बढ़ती है
3. वायुमंडल की इस दिन-प्रतिदिन की स्थिति को क्या कहते हैं? मौसम
4. क्या राजस्थान और कश्मीर का मौसम साल भर एक जैसा रहता है? नहीं, दोनों में अंतर है
5. मौसम और जलवायु में क्या वैज्ञानिक अंतर है और इसके तत्व कौन से हैं? निरुत्तर (समस्यात्मक)

उद्देश्य कथन: आज हम वायुमंडल की अल्पकालिक और दीर्घकालिक स्थितियों, अर्थात ‘मौसम और जलवायु’ का विस्तार से अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण-

शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापक क्रियाएँ (विस्तृत कथन) विद्यार्थी क्रियाएँ विधि श्यामपट्ट सार
1. मौसम और जलवायु का अर्थ विकासात्मक प्रश्न-1. क्या सुबह की धूप शाम तक वैसी ही रहती है?2. मानसून क्या है?

छात्राध्यापक कथन- मौसम वायुमंडल की प्रत्येक घंटे तथा दिन-प्रतिदिन की स्थिति होती है। यह नाटकीय रूप से बदल सकता है—जैसे अभी धूप है और पल भर में वर्षा हो सकती है। इसके विपरीत, किसी स्थान का औसत मौसम जो एक लंबे समय (लगभग 30-35 वर्ष) तक बना रहता है, उसे उस स्थान की जलवायु कहते हैं। जैसे भारत की जलवायु मानसूनी है।

बोध प्रश्न-

1. अल्पकालिक वायुमंडलीय दशा को क्या कहते हैं?

2. जलवायु का निर्धारण कितने वर्षों के औसत से होता है?

नहीं, बदलती रहती हैएक ऋतु/हवा का नाम

विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे।

मौसम

30-35 वर्ष

प्रश्नोतरव्याख्यान विधि मौसम: दिन-प्रतिदिन की स्थिति।जलवायु: लंबे समय का औसत मौसम।
2. तापमान और आतपन विकासात्मक प्रश्न-1. वायु की गर्मी को किससे मापते हैं?2. दोपहर में गर्मी ज्यादा क्यों लगती है?

छात्राध्यापक कथन- वायु में मौजूद ताप एवं शीतलता के परिमाण को तापमान कहते हैं। सूरज से आने वाली वह ऊर्जा जिसे पृथ्वी रोक लेती है, आतपन (Insolation) कहलाती है। भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर आतपन की मात्रा घटती है, इसलिए तापमान भी घटता जाता है। शहरों में कंक्रीट और धातुओं से बनी इमारतें रात में ऊष्मा मुक्त करती हैं, जिससे शहर गाँवों से अधिक गर्म होते हैं।

बोध प्रश्न-

1. आतपन की मात्रा कहाँ सबसे अधिक होती है?

2. तापमान मापने की मानक इकाई क्या है?

थर्मामीटर सेसूर्य की सीधी किरणों से

मुख्य बिंदु नोट करेंगे।

भूमध्य रेखा पर

डिग्री सेल्सियस

चर्चा व प्रदर्शन तापमान: वायु की गर्मी।आतपन: पृथ्वी द्वारा रोकी गई सौर ऊर्जा।
3. वायुदाब और पवन विकासात्मक प्रश्न-1. क्या हवा में वजन होता है?2. तेज हवा को क्या कहते हैं?

छात्राध्यापक कथन- पृथ्वी की सतह पर वायु के भार द्वारा लगाया गया दबाव वायुदाब कहलाता है। वायुमंडल में ऊपर जाने पर दाब तेजी से गिरता है। हवा हमेशा उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर चलती है। वायु की इस गति को पवन कहते हैं। पवनें तीन प्रकार की होती हैं: 1. स्थायी पवनें (व्यापारिक), 2. मौसमी पवनें (मानसून), और 3. स्थानीय पवनें (जैसे- लू)।

बोध प्रश्न-

1. वायु किस दाब से किस दाब की ओर चलती है?

2. गर्मियों में चलने वाली गर्म स्थानीय पवन को क्या कहते हैं?

हाँ, महसूस होता हैआंधी या पवन

ध्यानपूर्वक सुनेंगे।

उच्च से निम्न दाब

लू (Loo)

व्याख्यान विधि वायुदाब: हवा का भार।पवन: उच्च दाब से निम्न दाब की ओर वायु की गति।

class 7 social science lesson plan pdf

मूल्यांकन प्रश्न – 

1.वायुमंडल की दिन-प्रतिदिन की स्थिति को क्या कहते हैं?
(A) जलवायु (B) मौसम (C) पर्यावरण (D) आतपन

2.तापमान मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?
(A) बैरोमीटर (B) थर्मामीटर (C) रेन गेज (D) विंड वेन

३.भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर तापमान पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(A) बढ़ता है (B) घटता है (C) स्थिर रहता है (D) पहले बढ़ता फिर घटता है

4.रिक्त स्थान भरिए: वर्षा मापने वाले यंत्र को ………… कहते हैं।

5.सही या गलत: वायु हमेशा निम्न दाब से उच्च दाब की ओर चलती है। (सत्य/असत्य)

class 7 social science lesson plan pdf

गृहकार्य: class 7 social science lesson plan pdf

1.मौसम और जलवायु के बीच कोई तीन मुख्य अंतर लिखिए।

2. पवन के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करते हुए ‘लू’ और ‘मानसून’ के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।

पर्यवेक्षक टिप्पणी:

निष्कर्ष-

उम्मीद है कि Class 7 Social Science Lesson Plan PDF आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। इन Lesson Plan की मदद से आप Teaching Practice, Micro Teaching और B.Ed Assignments को आसानी से पूरा कर सकते हैं। अगर आपको इसी तरह के और Lesson Plan, Notes और PDF चाहिए, तो हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध अन्य शैक्षणिक सामग्री भी जरूर देखें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। class 7 social science lesson plan pdf


25 class 7 social science lesson plan pdf

class 7 social science lesson plan pdf

DOWNLOAD PDF
इन्हें भी देखें-

🔥 आपके लिए चुने गये बेस्ट प्रोडक्ट्स

Best Study Table for Students

Best Study Table

अभी देखें
Study Table with Bookshelf Storage

Study table with book shelf

Check Now
Bluetooth Neckband Earphones for Music and Calls

Bluetooth Neckband

Check Now
error: Content is protected !!
×

बीएड नोट्स लेसन प्लान के लिए अभी करें

YOUTUBE CHANNEL Watch