📘 B.Ed PDF Store

बीएड व डीएलएड के सभी विषयों के Lesson Plan PDF डाउनलोड करने के लिए स्टोर पर जाएं

📥 Download PDF Now

✔ Lesson Plan ✔ Sessional Work ✔ Notes ✔ Micro Teaching

डॉ भीमराव अंबेडकर पाठ योजना | B.Ed lesson plan on Dr Bhimrao Ambedkar pdf

नमस्कार दोस्तों –

दोस्तो यहाँ  “B.Ed Lesson Plan on Dr. Bhimrao Ambedkar” दिया गया है…

डॉ भीमराव अंबेडकर पाठ योजना | B.Ed lesson plan on Dr Bhimrao Ambedkar pdf

अगर आप B.Ed, D.El.Ed या शिक्षक प्रशिक्षण (Teacher Training) के विद्यार्थी हैं और आपको डॉ भीमराव अंबेडकर पर पाठ योजना (Lesson Plan) तैयार करनी है, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है।

इस लेख में आपको “डॉ भीमराव अंबेडकर पाठ योजना PDF” हिन्दी माध्यम में डाउनलोड करने का लिंक और पूरी जानकारी दी गई है।

👉हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन कर ले Join Now

डॉ भीमराव अंबेडकर पाठ योजना | B.Ed lesson plan on Dr Bhimrao Ambedkar pdf

विद्यालय का नाम अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें
कक्षा 8
कालांश 4
विषय सामाजिक अध्ययन
वर्ग A
दिनांक  
अवधि 30 मिनट
प्रकरण डॉ. भीमराव अंबेडकर

शिक्षण के उद्देश्य- 

क्र.स. शिक्षण उद्देश्य अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
1. ज्ञानात्मक 1. विद्यार्थी डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
2. अवबोध 1. विद्यार्थी डॉ. अंबेडकर के जीवन और कार्यों की व्याख्या कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी डॉ. अंबेडकर के सामाजिक दर्शन का वर्गीकरण कर सकेंगे।
3. अनुप्रयोग 1. विद्यार्थी डॉ. अंबेडकर के विचारों की जानकारी का नवीन परिस्थितियों में प्रयोग कर सकेंगे।
4. कौशल 1. विद्यार्थी अभिनय के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के संघर्षों को दर्शा सकेंगे।
2. विद्यार्थी डॉ. अंबेडकर द्वारा लिखित पुस्तकों की सूची तैयार कर सकेंगे।
5. अभिवृत्ति 1. छात्र डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय एवं समानता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकेंगे।
6. अभिरुचि 1. छात्रों में डॉ. अंबेडकर के जीवन, दर्शन और योगदान के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की रुचि विकसित हो सकेगी।

शिक्षण विधियाँ, सहायक सामग्री, पूर्वज्ञान

शिक्षण विधियाँ: व्याख्यान विधि, प्रश्नोत्तर विधि

सहायक सामग्री: लपेट फलक, संकेतक, चॉक, श्यामपट्ट एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र तथा उनके योगदान को दर्शाता हुआ चार्ट आदि।

पूर्वज्ञान: विद्यार्थी डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं।

 

प्रस्तावना- B.Ed lesson plan on Dr Bhimrao Ambedkar

क्र. स. छात्र अध्यापक क्रियाएं छात्र क्रियाए
1. हम किस देश में रहते हैं? भारत में
2. भारत में शासन किसके अनुसार चलाया जाता है? संविधान के अनुसार
3. भारतीय संविधान का जनक/निर्माता किसे माना जाता है? डॉ. भीमराव अंबेडकर को
4. डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में आप क्या जानते हैं? समस्यात्मक

 

उद्देश्य कथन-

विद्यार्थियों आज हम डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे।

 

प्रस्तुतीकरण- B.Ed lesson plan on Dr Bhimrao Ambedkar

शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापक क्रियाएं छात्र क्रियाएं श्यामपट्ट कार्य
1. डॉ. अंबेडकर का परिचय

विकासात्मक प्रश्न-
1. भारतीय संविधान किसने बनाया?
2. डॉ. अंबेडकर का जन्म कब और कहाँ हुआ?
3. उनके जीवन से जुड़ी विशेष बातें बताइए।

छात्र अध्यापक कथन-
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्हें ‘बाबासाहब’ के नाम से भी जाना जाता है। वे भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। उन्होंने दलितों और शोषितों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका मूल मंत्र था- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।

बोध प्रश्न –
1. डॉ. अंबेडकर की उपाधि क्या थी?
2. उनका मूल मंत्र क्या था?

डॉ. अंबेडकर ने।
14 अप्रैल 1891, महू (मध्य प्रदेश)।
निरुत्तर।

विद्यार्थी ध्यान पूर्वक सुनेंगे और समझेंगे।

‘बाबासाहब’ ।
‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।’

जन्म: 14 अप्रैल 1891 (महू, म.प्र.)
मृत्यु: 6 दिसंबर 1956
उपाधि: ‘बाबासाहब’
2. शिक्षा एवं संघर्ष

विकासात्मक प्रश्न-
1. डॉ. अंबेडकर को किस नाम से पुकारा जाता है?
2. उनकी शिक्षा में क्या बाधाएँ आईं?
3. शिक्षा के लिए उन्होंने क्या संघर्ष किया?

छात्र अध्यापक कथन-
डॉ. अंबेडकर को बचपन से ही सामाजिक भेदभाव और छुआछूत का सामना करना पड़ा। उन्होंने इन बाधाओं को पार करते हुए कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे एक महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और विधिवेत्ता थे। उन्होंने बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ की स्थापना की। 

बोध प्रश्न –
1. डॉ. अंबेडकर ने उच्च शिक्षा कहाँ से प्राप्त की?
2. उन्होंने किस सभा की स्थापना की?

बाबासाहब।
सामाजिक भेदभाव के कारण।
निरुत्तर।

विद्यार्थी तथ्य को ध्यान पूर्वक सुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में नोट करेंगे।

कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से।
‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ की।

योगदान:
1. संविधान निर्माता।
2. सामाजिक न्याय के पुरोधा।
3. महिलाओं के अधिकारों की रक्षा।
3. संविधान निर्माण में योगदान

विकासात्मक प्रश्न-
1. डॉ. अंबेडकर क्या थे?
2. उन्हें किस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था?
3. संविधान निर्माण में उनका क्या योगदान रहा?

छात्र अध्यापक कथन-
डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने एक ऐसा संविधान तैयार किया जिसने भारत के सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के अधिकार दिए। उन्होंने अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचारों का अधिकार) को संविधान की आत्मा कहा। उनके अथक प्रयासों से ही संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हो सका।

बोध प्रश्न –
1. डॉ. अंबेडकर किस समिति के अध्यक्ष थे?
2. उन्होंने संविधान की आत्मा किसे कहा?

विधिवेत्ता।
प्रारूप समिति का।
निरुत्तर।

विद्यार्थी ध्यान पूर्वक सुनेंगे।

प्रारूप समिति के।
संवैधानिक उपचारों के अधिकार (अनुच्छेद 32) को।

अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचारों का अधिकार) को ‘संविधान की आत्मा’ कहा।

 

मूल्यांकन प्रश्न- B.Ed lesson plan on Dr Bhimrao Ambedkar

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: B.Ed lesson plan on Dr Bhimrao Ambedkar

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म किस वर्ष हुआ था?
  • डॉ. अंबेडकर संविधान की **……..** समिति के अध्यक्ष थे।
  • डॉ. अंबेडकर को **……..** के नाम से भी जाना जाता है।
  • डॉ. अंबेडकर ने किस अधिकार को ‘संविधान की आत्मा’ कहा?
  • डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़ी कोई दो बातें बताइए।

 

गृहकार्य- B.Ed lesson plan on Dr Bhimrao Ambedkar

डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।


 

यह भी देखें 👇👇

b.ed lesson plan in hindi | (पाठ योजना) लेसन प्लान पूरी जानकारी

नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान कक्षा 8 | civics lesson plans for teachers pdf

B.Ed फाइनल लेसन प्लान कैसे बनाये | How to make a effective final lesson plan for B.Ed, DELED, BTC, BSTC

इकाई पाठ योजना क्या होती है PDF 2026 | unit plan for b.ed in hindi

🔥 आपके लिए चुने गये बेस्ट प्रोडक्ट्स

Best Study Table for Students

Best Study Table

अभी देखें
Study Table with Bookshelf Storage

Study table with book shelf

Check Now
Bluetooth Neckband Earphones for Music and Calls

Bluetooth Neckband

Check Now
error: Content is protected !!
×

बीएड नोट्स लेसन प्लान के लिए अभी करें

YOUTUBE CHANNEL Watch