🔥 Amazon Today Best Deals – Up to 70% OFF

Books | Electronics | Study Material

Shop Now
B.Ed Lesson plan for History | राजस्थान के पर्यटन स्थल | social studies lesson plans for teachers pdf

बी.एड इतिहास पाठ योजना Lesson plan for History

परिचय (Introduction)-

बी.एड. (B.Ed) प्रशिक्षण के दौरान इतिहास (History) पाठ योजना बनाना प्रत्येक प्रशिक्षु शिक्षक के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। इतिहास केवल घटनाओं और तिथियों को याद करने का विषय नहीं है, बल्कि यह छात्रों को भूतकाल की समझ, संस्कृति, सभ्यता, स्वतंत्रता संग्राम, महान व्यक्तित्वों और सामाजिक विकास के बारे में जागरूक करता है। इसलिए इतिहास पढ़ाने के लिए एक सुसंगठित और प्रभावी Lesson Plan होना जरूरी है, ताकि कक्षा रोचक और ज्ञानवर्धक बन सके।

सरल शब्दों में,
👉 Lesson Plan एक शिक्षक की पहले से तैयार की गई शिक्षण योजना होती है, जिसमें यह तय किया जाता है कि क्या पढ़ाना है, किस विधि से पढ़ाना है और छात्रों को कैसे समझाना है।

बी.एड. के Teaching Practice, Internship और Practical Exam में छात्रों से History Lesson Plan लिखकर और पढ़ाकर दिखाने की अपेक्षा की जाती है, इसलिए सही प्रारूप, उद्देश्य, शिक्षण विधि, शिक्षण-सामग्री (Teaching Aids) और मूल्यांकन प्रक्रिया को समझना बहुत जरूरी है।

एक अच्छी इतिहास पाठ योजना से:
• कक्षा में रुचि बढ़ती है
• घटनाएँ कहानी की तरह समझ आती हैं
• समय प्रबंधन आसान होता है
• छात्र सक्रिय रूप से भाग लेते हैं
• सीखना स्थायी और प्रभावी बनता है

इस लेख में आप जानेंगे कि बी.एड इतिहास पाठ योजना का प्रारूप, उद्देश्य, विधियाँ और उपयोगी टिप्स क्या हैं और इसे आसानी से कैसे तैयार किया जाए।

B.Ed Lesson plan for History | राजस्थान के पर्यटन स्थल | social studies lesson plans for teachers pdf

इस पाठ योजना को ठीक प्रकार से देखने के लिए  डेस्कटॉप ब्राउज़र का इस्तेमाल करें या नीचे से pdf file download करें 

Lesson plan for History page-1

विद्यालय का नाम दिनांक-
कक्षा-8 वर्ग
कालांश उप विषय-इतिहास
विषय – सा.विज्ञानं समयावधि-35 मिनट
प्रकरण-राजस्थान के पर्यटन स्थल
 

शिक्षण उद्देश्य

उद्देश्य
अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
1.ज्ञानात्मक
1. विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटन स्थल से संबंधित तथ्यों का प्रत्यभिज्ञान एवं प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटन स्थल से संबंधित तथ्यों का पुनः प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
2.अवबोध
1. विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटन स्थल से संबंधित तथ्यों की व्याख्या व तुलनात्मक अध्ययन कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटन स्थल से संबंधित तथ्यों के उदाहरण दे सकेंगे।
3.अनुप्रयोगात्मक
1. विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटन स्थल से संबंधित तथ्यों का व्यावहारिक जीवन में उपयोग कर सकेंगे।
4.कोशल
1.विद्यार्थी राजस्थान की पर्यटन स्थल से संबंधित तथ्यों के चित्र व सारणी बना सकेंगे।
5.अभिरुचि
1. विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटन स्थल से संबंधित अध्ययन हेतु साहित्य में रुचि उत्पन्न कर सकेंगे।
6. अभिवृत्ति
1. विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटन स्थल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न कर सकेंगे।
 

 

 

 

 

 

 

 

Lesson plan for History page-2

आवश्यक सामग्री:

  श्वेत वर्तिका (चाक), लपेट-फलक,संकेतक, चार्ट व अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री आदि। Lesson plan for History
 

➤ शिक्षण बिन्दु:
1. ऐतिहासिक वह पुरातात्विक पर्यटक स्थल   2. प्राकृतिक पर्यटन स्थल      3. धार्मिक पर्यटन स्थल

शिक्षण विधि
प्रश्नोतर ,व्याख्यान विधि।

➤ पूर्व ज्ञान:-
विद्यार्थी राजस्थान के पर्यटन स्थल के संबंध में सामान्य जानकारी रखते हैं।

प्रस्तावना:

क्र..
छात्राध्याप्क क्रियाएं
विधार्थी क्रियाएं
1.
श्री नरेंद्र मोदी किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
भारत के
2.
भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
राजस्थान
3.
राजस्थान राज्य की राजधानी कौन सी है?
जयपुर
4.
जयपुर का हवामहल किससे संबंधित है?
पर्यटन स्थल से
5.
राजस्थान के पर्यटन स्थल के बारे में आप क्या जानते हैं?
समस्यात्मक प्रश्न

उद्देश्य कथन:-

      छात्रों आज हम राजस्थान के पर्यटन स्थल के विषय में विस्तृत अध्ययन करेंगे।

Lesson plan for History  page-3

प्रस्तुतीकरण:

शिक्षण बिन्दु
छात्राध्याप्क क्रियाएं
विधार्थी क्रियाएं
सहायक सामग्री
श्यामपट्ट सार
1. ऐतिहासिक व पुरातात्विक पर्यटन स्थल
विकासात्मक प्रश्न
1 आमेंर का किला क्या है?
2 इतिहास से संबंधित पर्यटन स्थल क्या कहलाते हैं?
3 ऐतिहासिक पर्यटन स्थल से आप क्या समझते हैं?
पर्यटन स्थलऐतिहासिक पर्यटन स्थल

निरुत्तर

   
 
छात्राध्याप्क कथन
 हवा महल, जयगढ़, नाहरगढ़,आमेंर, जंतर मंतर जयपुर मैं स्थित है।
विजय स्तंभ और कीर्ति स्तंभ चित्तौड़गढ़ में स्थित है।
हल्दीघाटी कुंभलगढ़ राजसमंद में स्थित है।
गागरोन का किला झालावाड़ में स्थित है।
सज्जनगढ़ व सिटी पैलेस उदयपुर में स्थित है। सोनार का किला जैसलमेर में, जूनागढ़ व लालगढ़ बीकानेर, तारागढ़ अजमेर, मेहरानगढ़ जोधपुर, लोहागढ़ भरतपुर, रणथंबोर सवाई माधोपुर, 84 खंभों की छतरी बूंदी, कालीबंगा हनुमानगढ़, आहड व बालाथल उदयपुर आदि मुख्य पुरातात्विक पर्यटन स्थल है।
बोध प्रश्न-
1. हवा महल कहां स्थित है?
2 तारागढ़ कौन से जिले में स्थित है?

विद्यार्थी तथ्य को ध्यानपूर्वक सुन कर नोटबुक में उतारेंगे।

जयपुर में

अजमेर में

चाक,लपेटफलक,

चार्ट,संकेतक,

ऐतिहासिक पर्यटन स्थल जय गढ़ नाहरगढ़ हल्दीघाटी मेहरानगढ़ लोहागढ़ कालीबंगा बालाथल आदि
2. प्राकृतिक पर्यटन स्थल
Lesson plan for History
विकासात्मक प्रश्न-
1. सवाई माधोपुर का अभ्यारण कौन सा है?
2 रणथंबोर अभ्यारण कैसा स्थल है?
3 राजस्थान के विभिन्न प्राकृतिक पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

रणथंबोर अभ्यारणप्राकृतिक पर्यटन स्थल

निरूतर

   
 
छात्राध्याप्क कथन
 राज्य में प्रकृति ने अनेक स्थानों की सुरम्यता को संवारा है। जिसमें माउंट आबू , जैसलमेर के बालू स्तूप, उदयपुर में जयसमंद झील, अलवर की काली घाटी, अजमेर की पुष्कर घाटी, राजसमंद की देसूरी की नाल, भीलवाड़ा में में नारी नदी पर मेनाल जलप्रपात, सवाई माधोपुर का रणथंबोर अभ्यारण, अलवर का सरिस्का अभ्यारण, भरतपुर का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, घना पक्षी घना विहार, ताल छापर अभ्यारण चूरु इत्यादि प्रसिद्ध हैं।

बोध प्रश्न-
1.सरिस्का अभ्यारण कहां है?
2. जयसमंद झील कौन से जिले में स्थित है?
  

अलवर में
उदयपुर में

 
प्राकृतिक पर्यटन स्थल-
जयसमंद झील, काली घाटी, पुष्कर घाटी, सम के धोरे, ताल छापर अभ्यारण आदि।
3. धार्मिक पर्यटन स्थल
विकासात्मक प्रश्न
1. विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा जी का मंदिर कहां है?
2 पुष्कर कैसा पर्यटन स्थल है?
3 राज्य के धार्मिक पर्यटन स्थल के बारे में आप क्या जानते हैं?

पुष्कर में

📚 अपने टॉपिक का लेसन प्लान
बनवाने के लिए चैट करें 🙏
💬 WhatsApp पर चैट करें

धार्मिक

निरुत्तर

   
 

छात्राध्याप्क कथन
राज्य मैं धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। इनमें ब्रह्मा जी का मंदिर, पुष्कर सरोवर व ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (अजमेर), श्रीनाथजी नाथद्वारा (राजसमंद), एकलिंगजी (उदयपुर), गलियाकोट व बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर), त्रिपुरा सुंदरी (बांसवाड़ा), गोगामेड़ी (हनुमानगढ़), कैला देवी (करौली), गलता जी का मंदिर, गोविंद जी का मंदिर (जयपुर), देशनोक (बीकानेर), श्री महावीर (सवाई माधोपुर) सांवलिया जी (चित्तौड़गढ़) आदि मुख्य हैं।

बोध प्रश्न-
1. एकलिंग जी मंदिर कौन से जिले में स्थित है?
2. सांवलिया जी मंदिर कहां स्थित है?
3. गलता जी का मंदिर कहां है?

विद्यार्थी ध्यानपूर्वक तथ्य को समझेंगे व अपनी नोटबुक में नोट करेंगे।

उदयपुर में

चित्तौड़गढ़

जयपुर में

 
धार्मिक पर्यटन स्थल-
ब्रह्मा जी का मंदिर
एकलिंग जी, बेणेश्वर धाम, केला देवी, गोविंद देव जी का मंदिर, सांवलिया जी आदि।

Lesson plan for History page-4

मूल्यांकन प्रश्न

1. तारागढ़ किला किस जिले में स्थित है?
(अ) अजमेर   (ब) बीकानेर      (स) जयपुर     (द)  चूरु        [    ]
2. गलता जी का मंदिर कहां है?
(अ) अजमेर   (ब) बीकानेर      (स) जयपुर     (द)  चूरु        [    ]

3. श्री महावीर____________जी में स्थित है.            सवाई माधोपुर/ जोधपुर
4. जैसलमेर के सम धोरे प्राकृतिक पर्यटन स्थल है?      सत्य / असत्य
5. जयपुर में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?
6. अजमेर मैं स्थित धार्मिक पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

Lesson plan for History

गृहकार्य प्रश्न

   राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से लिखिए। Lesson plan for History
 

     पर्यवेक्षक टिप्पणी

हस्ताक्षर पर्यवेक्षक

निष्कर्ष (Outro)-

अंत में कहा जा सकता है कि इतिहास पाठ योजना प्रभावी शिक्षण की आधारशिला है। बिना योजना के पढ़ाने से छात्र विषय में रुचि नहीं लेते, लेकिन एक सुव्यवस्थित Lesson plan for History से शिक्षक आत्मविश्वास के साथ पढ़ा सकता है और छात्र भी विषय को आसानी से समझ पाते हैं। Lesson plan for History

बी.एड. विद्यार्थियों को चाहिए कि वे नियमित रूप से अलग-अलग विषयों पर इतिहास की पाठ योजनाएँ तैयार करें और Teaching Practice में उनका प्रयोग करें। इससे न केवल परीक्षा में अच्छे अंक मिलते हैं बल्कि वे एक कुशल और सफल शिक्षक भी बनते हैं।

Lesson plan for History

20 नागरिक शास्त्र लेसन प्लान बुक देखें  

20 अर्थशास्त्र  लेसन प्लान देखें

इन्हें भी पढ़ें-

20 बीएड इतिहास पाठ योजनाये pdf

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. इतिहास पाठ योजना क्या है?

इतिहास पढ़ाने के लिए पहले से बनाई गई शिक्षण रूपरेखा को इतिहास पाठ योजना कहते हैं।

Q2. बी.एड. में Lesson Plan क्यों जरूरी है?

Teaching Practice और Practical Exam में Lesson Plan के आधार पर ही मूल्यांकन किया जाता है।

Q3. इतिहास पढ़ाने की सबसे अच्छी विधि कौन-सी है?

कहानी विधि, चर्चा विधि, चार्ट/मानचित्र, चित्र एवं गतिविधि आधारित शिक्षण सबसे प्रभावी मानी जाती हैं।

Q4. इतिहास पाठ योजना में क्या-क्या शामिल होना चाहिए?

उद्देश्य, शिक्षण सामग्री, पूर्व ज्ञान, प्रस्तुतीकरण, गतिविधियाँ, मूल्यांकन और गृहकार्य।

Q5. क्या एक ही प्रारूप सभी कक्षाओं के लिए सही है?

हाँ, प्रारूप समान रहता है, केवल विषय और गतिविधियाँ कक्षा स्तर के अनुसार बदलती हैं।

🔥 आपके लिए चुने गये बेस्ट प्रोडक्ट्स

Best Study Table for Students

Best Study Table

अभी देखें
Study Table with Bookshelf Storage

Study table with book shelf

Check Now
Bluetooth Neckband Earphones for Music and Calls

Bluetooth Neckband

Check Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!