B.Ed Civics Lesson Plan PDF Download in Hindi | बीएड नागरिक शास्त्र लेसन प्लान संसद

B.Ed Civics Lesson Plan PDF Download in Hindi बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए एक अत्यंत उपयोगी शैक्षणिक संसाधन है। नागरिक शास्त्र (Civics) विषय में लोकतंत्र, संविधान, अधिकार, कर्तव्य, संसद और शासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल होते हैं। एक सुव्यवस्थित civics lesson plan शिक्षण उद्देश्यों को स्पष्ट करता है और कक्षा अध्यापन को प्रभावी बनाता है। यह लेसन प्लान B.Ed teaching practice, lesson demonstration और परीक्षा तैयारी के लिए विशेष रूप से सहायक होता है। हिंदी माध्यम में उपलब्ध PDF फॉर्मेट से छात्र आसानी से अध्ययन और प्रिंट दोनों कर सकते हैं।

B.Ed Civics Lesson Plan PDF Download in Hindi | बीएड नागरिक शास्त्र लेसन प्लान संसद

संसद पर लेसन प्लान

B.ed Civics Lesson Plan pdf download in Hindi नागरिक शास्त्र का लेसन प्लान

विद्यालय का नाम: अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें
कक्षा– 8 कालांश– 4
विषय– सामाजिक अध्ययन वर्ग– A
दिनांक अवधि– 30 मिनट
प्रकरण- संसद

शिक्षण के उद्देश्य :- B.ed Civics Lesson Plan pdf download in Hindi

क्र.स. शिक्षण उद्देश्य अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन
1. ज्ञानात्मक 1. विद्यार्थी संसद का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी संसद के अंगों का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
2. अवबोध 1. विद्यार्थी संसद के कार्यों की व्याख्या कर सकेंगे।
2. विद्यार्थी लोकसभा व राज्यसभा की योग्यताओं का वर्गीकरण कर सकेंगे।
3. अनुप्रयोग 1. विद्यार्थी संसद की कार्यप्रणाली की जानकारी का नवीन परिस्थितियों में प्रयोग कर सकेंगे।
4. कौशल 1. विद्यार्थी चार्ट के माध्यम से संसद की संरचना समझा सकेंगे।
2. विद्यार्थी सदन की कार्यवाही का प्रदर्शन कर सकेंगे।

शिक्षण विधियाँ-
व्याख्यान विधि, प्रश्नोत्तर विधि

सहायक सामग्री- लपेट फलक, संकेतक, चॉक, श्यामपट्ट एवं संसद की संरचना को दर्शाता हुआ चार्ट आदि।

पूर्वज्ञान- विद्यार्थी संसद के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं।

प्रस्तावना :-

क्र. स. छात्राध्यापक क्रियाएं छात्र क्रियाएं
1. हम किस देश के निवासी हैं? भारत के
2. भारत में कानून बनाने का कार्य कौन करता है? व्यवस्थापिका या संसद
3. संसद के मुख्य सदन कौन-कौन से हैं? लोकसभा और राज्यसभा
4. संसद की शक्तियों के बारे में आप क्या जानते हैं? समस्यात्मक
उद्देश्य कथन :-विद्यार्थियों आज हम संसद की संरचना, सदनों की योग्यता एवं शक्तियों के बारे में विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे।

B.ed Civics Lesson Plan pdf download in Hindi

प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापक क्रियाएं छात्र क्रियाएं श्यामपट्ट कार्य
1. संसद की संरचना

विकासात्मक प्रश्न-
1. देश की सर्वोच्च विधि निर्मात्री संस्था कौन सी है?
2. संसद के कितने अंग हैं?

छात्राध्यापक कथन-
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार भारत की एक संसद होगी जो राष्ट्रपति और दो सदनों (लोकसभा व राज्यसभा) से मिलकर बनेगी। भारत की संसद द्विसदनीय है। इसके तीन अंग होते हैं—राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा। लोकसभा जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित प्रतिनिधियों की सभा है, जबकि राज्यसभा राज्यों का प्रतिनिधित्व करती है। राष्ट्रपति संसद का अभिन्न अंग होता है और दोनों सदनों के साथ मिलकर विधायी कार्य संपन्न होते हैं।

संसद
3 अंगविद्यार्थी ध्यान पूर्वक सुनेंगे और समझेंगे।
संसद = राष्ट्रपति + लोकसभा + राज्यसभा
2. सदन की योग्यताएं

विकासात्मक प्रश्न-
1. संसद का निम्न सदन कौन सा है?
2. लोकसभा सदस्य हेतु न्यूनतम आयु क्या है?

छात्राध्यापक कथन-
लोकसभा सदस्य के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष तथा राज्यसभा के लिए 30 वर्ष होनी चाहिए। वह भारत का नागरिक हो व लाभ के पद पर न हो।

🔹 लोकसभा सदस्य की योग्यताएँ

  1. भारत का नागरिक हो

  2. आयु कम से कम 25 वर्ष

  3. निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता हो

  4. कानून द्वारा निर्धारित अन्य योग्यताएँ पूर्ण करता हो

🔹 राज्यसभा सदस्य की योग्यताएँ

  1. भारत का नागरिक हो

  2. आयु कम से कम 30 वर्ष

  3. संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का मतदाता हो

  4. कानून द्वारा निर्धारित अन्य योग्यताएँ पूर्ण करता हो

लोकसभा
निरुत्तरछात्र क्रिया ध्यान देंगे।
आयु:
LS – 25 वर्ष
RS – 30 वर्ष
शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापक क्रियाएं छात्र क्रियाएं श्यामपट्ट कार्य
3. संसद की शक्तियां

विकासात्मक प्रश्न-
1. देश का बजट कहाँ पास होता है?
2. संसद के पास कौन सी प्रमुख शक्तियां हैं?

छात्राध्यापक कथन-
संसद के पास विधायी शक्तियां (कानून बनाना), वित्तीय शक्तियां (बजट), कार्यपालिका पर नियंत्रण व संविधान संशोधन की शक्तियां होती हैं।

संसद की शक्तियाँ:

  1. विधायी शक्ति – कानून बनाना, संशोधन करना व निरस्त करना।

  2. वित्तीय शक्ति – बजट पारित करना, कर लगाना व सरकारी व्यय की स्वीकृति देना।

  3. कार्यपालिका पर नियंत्रण – प्रश्नकाल, अविश्वास प्रस्ताव आदि द्वारा।

  4. संवैधानिक शक्ति – संविधान में संशोधन करना।

  5. न्यायिक शक्ति – महाभियोग व विशेष प्रस्ताव पारित करना।

  6. चुनावी शक्ति – राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेना।

संसद में
निरुत्तरविद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका में नोट करेंगे।
1. विधायी शक्ति
2. वित्तीय शक्ति
3. संविधान संशोधन

मूल्यांकन प्रश्न :-

1. संसद का उच्च सदन ………. कहलाता है।

2. लोकसभा का कार्यकाल ………. वर्ष का होता है।

3. संसद के अंगों के नाम बताइए?

4. अनुच्छेद 79 किससे संबंधित है?

गृहकार्य :-

संसद के दोनों सदनों की शक्तियों एवं कार्यों का तुलनात्मक वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि B.Ed Civics Lesson Plan PDF Download in Hindi शिक्षण प्रक्रिया को अधिक संगठित, रोचक और परिणाममुखी बनाता है। नागरिक शास्त्र जैसे सैद्धांतिक विषय को सही lesson plan के माध्यम से उदाहरणों, प्रश्नोत्तर और चर्चा विधि द्वारा सरल बनाया जा सकता है। यह लेसन प्लान बीएड प्रशिक्षुओं को आत्मविश्वास के साथ कक्षा में पढ़ाने और बेहतर teaching skills विकसित करने में मदद करता है। यदि आप B.Ed teaching practice के लिए प्रभावी और सरल civics lesson plan की तलाश में हैं, तो यह PDF आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।


20 Class-8 civics Lesson Plan in hindi Download Pdf
20 civics Lesson plans pdf in hindi Download Pdf
99+ Civics Lesson Plans नागरिक शास्त्र पाठ योजना Download Pdf

error: Content is protected !!