lesson plan on environment in hindi | Class 8 SST Lesson Plan
पर्यावरण (Environment) हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि हम जिस हवा में सांस लेते हैं, जिस पानी का उपयोग करते हैं और जिस भूमि पर रहते हैं — यह सब पर्यावरण का ही हिस्सा है। स्कूल शिक्षा में पर्यावरण अध्याय पढ़ाने के लिए एक प्रभावी पाठ योजना (Lesson Plan) की आवश्यकता होती है, जिससे बच्चे पर्यावरण के महत्व, संरक्षण और मानव गतिविधियों के प्रभाव को आसानी से समझ सकें। इस पोस्ट में हम Class 8 Social Science अध्याय के लिए तैयार किया गया आसान और प्रैक्टिकल Environment Lesson Plan in Hindi प्रदान कर रहे हैं, जिसे आप अपनी B.Ed, BSTC, CTET, REET या कक्षा शिक्षण में उपयोग कर सकते हैं।
पर्यावरण पर पाठ योजना (b.ed. Lesson Plan on Environment in Hindi)
| विद्यालय का नाम | [अपने विद्यालय का नाम भरें] | दिनांक | [दिनांक भरें] |
| कक्षा | 6 | विषय | सा. अध्ययनं |
| कालांश | 40 मिनट | वर्ग | माध्यमिक |
| प्रकरण | पर्यावरण | ||
सामान्य उद्देश्य-
- छात्रों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना।
- पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना।
- छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
- प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को समझाना।
- स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन का महत्व बताना।
विशिष्ट उद्देश्य- lesson plan on environment in hindi
- ज्ञानात्मक: छात्र पर्यावरण की परिभाषा एवं घटकों को समझ सकेंगे।
- अवबोधात्मक: छात्र प्रदूषण के प्रकार एवं कारण बता सकेंगे।
- प्रयोगात्मक: छात्र पर्यावरण संरक्षण हेतु उपाय सुझा सकेंगे।
पूर्व ज्ञान- lesson plan on environment in hindi
छात्र जानते हैं कि हम प्रकृति के बीच रहते हैं और हमें स्वच्छ वातावरण में रहना चाहिए।
प्रस्तावना प्रश्न-
| क्र. सं. | प्रश्न | संभावित उत्तर |
|---|---|---|
| 1. | आप प्रतिदिन कहाँ रहते हैं? | घर और आस-पास के वातावरण में। |
| 2. | क्या आप स्वच्छ वातावरण पसंद करते हैं? | हाँ, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। |
| 3. | गंदा वातावरण हमारे लिए कैसा है? | हानिकारक। |
उद्देश्य कथन-
“बच्चों! आज हम विज्ञान के अंतर्गत ‘पर्यावरण’ के बारे में जानेंगे और समझेंगे कि इसे कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।”
अध्यापन विधि-
| विधि | प्रविधि |
|---|---|
| व्याख्यान-प्रदर्शन विधि | प्रश्नोत्तर एवं चित्र सहायक प्रविधि |
प्रस्तुतिकरण-
(प्रकरण को दो इकाइयों में विभाजित किया गया है।)
| प्रथम इकाई | द्वितीय इकाई |
|---|---|
| पर्यावरण की परिभाषा और घटक | पर्यावरण प्रदूषण और संरक्षण उपाय |
| क्र.सं. | शिक्षण बिंदु | व्यवहारिक उद्देश्य | शिक्षक क्रियाएँ | छात्र क्रियाएँ | श्यामपट/सहायक सामग्री |
|---|---|---|---|---|---|
| 1. | पर्यावरण की परिभाषा | छात्र पर्यावरण की परिभाषा बता सकेंगे। | शिक्षक बताएंगे — “हमारे चारों ओर की सारी परिस्थितियाँ और वस्तुएँ, पर्यावरण कहलाती हैं।” | छात्र सुनेंगे और परिभाषा लिखेंगे। | पर्यावरण: हमारे चारों ओर का समस्त प्राकृतिक एवं मानवीय परिवेश। |
| 2. | पर्यावरण के घटक | छात्र घटकों को पहचान सकेंगे। | शिक्षक बोर्ड पर लिखेंगे — जैविक, अजैविक एवं सामाजिक घटक। | छात्र नोट करेंगे। | घटक: जैविक (जीव), अजैविक (वायु, जल, भूमि), सामाजिक। |
| 3. | पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार | छात्र वायु, जल, ध्वनि, भूमि प्रदूषण समझ सकेंगे। | शिक्षक चित्रों के माध्यम से समझाएँगे। | छात्र उदाहरण देंगे। | प्रदूषण के प्रकार: वायु, जल, ध्वनि, भूमि। |
| 4. | पर्यावरण संरक्षण के उपाय | छात्र पर्यावरण संरक्षण हेतु उपाय सुझा सकेंगे। | शिक्षक बताएंगे — पेड़ लगाना, प्लास्टिक का उपयोग घटाना, जल की बचत। | छात्र अपने सुझाव देंगे। | संरक्षण उपायों की सूची। |
बोध प्रश्न-
- पर्यावरण क्या है?
- पर्यावरण के मुख्य घटक कौन-कौन से हैं?
- वायु प्रदूषण के दो कारण बताओ।
- पर्यावरण की रक्षा क्यों आवश्यक है?
पुनरावृत्ति प्रश्न-
- जैविक और अजैविक घटक में अंतर लिखिए।
- पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार लिखिए।
- पर्यावरण संरक्षण के दो उपाय बताइए।
गृह कार्य- lesson plan on environment in hindi
अपने विद्यालय के आसपास पर्यावरण सुधार हेतु सुझाव लिखिए।
हस्ताक्षर
| छात्राध्यापक के हस्ताक्षर | विषय अध्यापक के हस्ताक्षर | पर्यवेक्षक अध्यापक के हस्ताक्षर |
पर्यावरण पर पाठ योजना छात्रों को प्रकृति, संसाधनों और संरक्षण के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक अच्छी Lesson Plan न केवल अध्यापन को सरल बनाती है बल्कि विद्यार्थियों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है। आशा है कि यह Class 8 Social Science Lesson Plan in Hindi आपके शिक्षण और प्रैक्टिकल फाइल दोनों में उपयोगी साबित होगा।
यह भी देखें जी –
- PDF SST लेसन प्लान | 40 पाठ योजना सामाजिक विज्ञान class 8 pdf for B.ed, Deled, Bstc, Btc
- b.ed lesson plan for social studies pdf बीएड लेसन प्लान इन हिंदी पीडीएफ
- अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक | adhigam ko prabhavit karne wale karak
- ALL SST लेसन प्लान pdf
इस lesson plan on environment in hindi की इमेज देखें –




















